Watch Video : शनिवार रात ईरान ने एक बार फिर इजराइल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. इस संबंध में एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट आई है. इसके जवाब में इजराइल ने ईरान के दो फ्यूल डिपो और कुछ अन्य ठिकानों को निशाना बनाया. एक वीडियो रविवार सुबह Israel Defense Forces (IDF) ने जारी किया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा गया–ईरान ने आज रात इजराइल पर यूएवी लॉन्च किया. हम उनमें से कई को रोक रहे हैं. देखें वीडियो.
Iran launched UAVs at Israel tonight.
This is us intercepting many of them: pic.twitter.com/9ORqy2uKDC
— Israel Defense Forces (@IDF) June 15, 2025
इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमले शुरू करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है. रॉयटर्स के अनुसार, ईरानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह हमला “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III” की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य इजराइल की हमले की ताकत को कमजोर करना है.
यह भी पढ़ें : Iran Israel War: तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को दी चेतावनी
ईरानी हमले में तीन स्त्रीओं की मौत
रविवार को इजराइली आपातकालीन कर्मचारियों ने एक घर का सर्वे किया, जिसे ईरानी मिसाइल हमले का शिकार बताया गया. इसमें एक स्त्री की मौत हो गई. इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि उत्तरी इजराइल में एक अन्य हमले में तीन स्त्रीओं की मौत और 10 लोग घायल हुए. कुछ को छर्रे लगने से हल्की चोटें आईं. इजराइली सेना ने कहा कि शनिवार रात ईरान से और मिसाइलें दागी गईं, जिनसे निपटने की कोशिश की जा रही है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बताया कि उन्होंने इजराइल की एनर्जी और जेट ईंधन सुविधाओं को निशाना बनाया.
The post Watch Video : इजराइल ने इस तरह मार गिराए ईरानी ड्रोन, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.
