Hot News

Watch Video : कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण पर संसद में जोरदार हंगामा, गुस्से में दिखे मल्लिकार्जुन खरगे

Watch Video : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की संविधान पर कथित टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में हंगामा हुआ. विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “…बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कोई नहीं बदल सकता. कोई भी आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता. इसकी रक्षा के लिए, हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदुस्तान जोड़ो यात्रा की. वे (एनडीए सांसदों की ओर इशारा करते हुए) हिंदुस्तान को तोड़ते हैं.” संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम आरक्षण के लिए बाबा साहब के बनाए संविधान को क्यों बदलना चाहती है? कांग्रेस के अध्यक्ष जो इस सदन में विपक्ष के नेता भी हैं, उनको जवाब देना चाहिए. अगर हिम्मत है, तो आज ही उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगें. हंगामे के कारण सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. देखें वीडियो

कर्नाटक के मुस्लिम आरक्षण पर लोकसभा में भी हंगामा हुआ. संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने कर्नाटक के मुस्लिम आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमला किया. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

The post Watch Video : कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण पर संसद में जोरदार हंगामा, गुस्से में दिखे मल्लिकार्जुन खरगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top