Hot News

Watch Video : गाजा पट्टी में इस तरह बम लगाते हैं आतंकी, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Watch Video : इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– आईडीएफ के जवानों ने उत्तरी गाजा में 1.2 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड टेररिस्ट रूट की पहचान की और उसे नष्ट कर दिया. मार्ग के पास वेपन स्टोरेज फैसिलिटी स्थित थी, जिसमें लगभग 20 एक्सप्लोसिव डिवाइस और अन्य हथियारों के अलावा एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का स्टोरेज था. तेजी से और सटीक निशाना लगाया गया. एक आईएएफ विमान हमले ने कई आतंकवादियों को मार गिराया, जिन्हें ऑपरेशन के दौरान सैनिकों के पास विस्फोटक डिवाइस लगाने की पहचान की गई थी. देखें वीडियो.

इजराइल के पास कोई विकल्प नहीं: नेतन्याहू

इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि गाजा में लड़ाई जारी रखने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि युद्ध तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक हमास का सफाया, बंधकों की रिहाई और गाजा से इजराइल को खतरा समाप्त नहीं हो जाता, यही नहीं साथ ही उन्होंने दोहराया कि वे ईरान को कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे. नेतन्याहू पर युद्ध रोकने और बंधकों को रिहा कराने का दबाव बढ़ता जा रहा है. बंधकों के परिजन, उनके समर्थक और सेवानिवृत्त सैनिक भी युद्धविराम पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी देखें : Video : जम्मू कश्मीर में बाढ़ का तांडव, सड़क पर बहने लगी गाड़ियां, भयावह वीडियो आया सामने

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 48 घंटों में इजराइली हमलों में 90 से ज्यादा लोग मारे गए. इसी के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में लड़ाई जारी रखना जरूरी है. इजराइली सेना हमास पर बंधकों की रिहाई और हथियार डालने का दबाव बनाने के लिए हमले और तेज कर रही है.

The post Watch Video : गाजा पट्टी में इस तरह बम लगाते हैं आतंकी, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top