Hot News

Watch Video : दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस को आया कॉल–सीढ़ियों पर खून के धब्बे और…

Watch Video : दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर-1 इलाके में एक स्त्री रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर से बरामद हुए. मामले में संदिग्ध घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है. हेमंत तिवारी (डीसीपी साउथ ईस्ट) ने बताया कि बुधवार रात 9:43 बजे लाजपत नगर-1 से कुलदीप (44) को पीसीआर कॉल मिली. कॉल करने वाले ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा उनके कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं. दरवाजा बंद है और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं.

कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जबरन गेट खोला गया. एक स्त्री और उसके बेटे के शव मिले. शवों की पहचान 42 साल की रुचिका सेवानी और 14 साल कृष सेवानी के रूप में हुई है. रुचिका सेवानी अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती हैं. मुख्य आरोपी मुकेश (24) को फरार होने के दौरान पकड़ लिया गया है. वह गारमेंट शॉप में ड्राइवर/शॉप हेल्पर के तौर पर काम करता है. आगे की जांच जारी है.

The post Watch Video : दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, पुलिस को आया कॉल–सीढ़ियों पर खून के धब्बे और… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top