Hot News

Watch Video: फाइटर जेट को मार गिराने के पाकिस्तानी दावे पर आया CDS का पहला बयान? जानें क्या कहा

Operation Sindoor: हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने पहली बार बात किया है. उन्होंने हिंदुस्तानीय जेट को मार गिराये जाने के दावे पर भी जवाब दिया है. सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने के दौरान शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी से बात करते हुए सीडीएस ने पाकिस्तान के उस दावे को बिल्कुल गलत बताया कि उसने हिंदुस्तान के 6 युद्धक विमान मार गिराए हैं. सीडीएस अनिल चौहान ने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमान मार गिराए गए, बल्कि यह है कि उन्हें क्यों मार गिराया गया. क्या गलतियां हुईं, ये बातें महत्वपूर्ण हैं. हिंदुस्तान के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) अनिल चौहान रविवार तक आयोजित होने वाली 22वीं शांगरी ला वार्ता में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर में हैं.

शांगरी ला वार्ता सबसे बड़े रक्षा मंचों में से एक

शांगरी ला वार्ता को सबसे बड़े रक्षा मंचों में से एक माना जाता है. इस कार्यक्रम में 40 मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधियों सहित 47 देशों के रक्षा विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है. ‘स्ट्रेट टाइम्स’ समाचार पत्र के अनुसार, 2019 के बाद यह पहली बार है जब चीन अपने रक्षा मंत्री को इस मंच में नहीं भेज रहा है.

The post Watch Video: फाइटर जेट को मार गिराने के पाकिस्तानी दावे पर आया CDS का पहला बयान? जानें क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top