Watch Video: नामी कवि और कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में संपन्न हुई. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो को खुद कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि अपनी बेटी को शादी के जोड़े में देखकर वे बहुत खुश हैं. वीडियो के शुरूआत में वे डांस करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद जैसे–जैसे शादी की रस्मे आगे बढ़ती है, उनकी आंखें नम होती जाती है. अंत वे बेटी की विदाई के पहले अपने आंसू नहीं रोक पाते. वीडियो में परिवार विदाई के वक्त रोता हु आ नजर आया. देखें वीडियो
“हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥”❤️🙏 pic.twitter.com/0Piu9uOSbF— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 6, 2025
कुमार विश्वास ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-
“हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥”
The post Watch Video : बेटी को विदा करते वक्त रो पड़े कुमार विश्वास, नहीं रोक पाए आंसू appeared first on Naya Vichar.