Hot News

Watch Video : मुरादाबाद ईदगाह में पुलिस से उलझ गए नमाज अदा करने पहुंचे लोग

Watch Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ईदगाह में नमाज अदा करने से रोके जाने पर लोगों की पुलिस से बहस हो गई. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग पुलिस से बहस कर रहे हैं. इस बीच कुछ लोग सामने आते हैं और भीड़ को समझाने की कोशिश करते हैं. भीड़ के बीच से आवाज आती है कि हम यहां नमाज पढ़ ने आए हैं. हम यहां लड़ने नहीं आए. बताया जा रहा है कि पुलिस ने नमाजियों को ईदगाह में जाने से रोक दिया क्योंकि अंदर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. देखें वीडियो

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा, “सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है. पिछले 5-6 दिनों से तैयारियां चल रही थीं. नमाज अदा होने के बाद कुछ लोग ईदगाह में नमाज अदा करना चाहते थे. इमाम से उनकी बातचीत हुई और अब वे फिर से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.”

यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद

The post Watch Video : मुरादाबाद ईदगाह में पुलिस से उलझ गए नमाज अदा करने पहुंचे लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top