Watch Video : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में वोटर लिस्ट का मामला उठाया. उन्होंने कहा, “देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. हर विपक्ष में वोटर लिस्ट पर सवाल उठते हैं. पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए.” राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट प्रशासन नहीं बनाती है यह बात हम मानते हैं, लेकिन इस पर चर्चा होनी चाहिए. इस बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि अंधेर हो गया है. देखें वीडियो
#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “…Questions are being raised across the country on the voter’s list. In every opposition, questions are raised on the voter’s list. The entire opposition is just saying that there should be a discussion on the voter’s… pic.twitter.com/Ez3fVbsgKP
— ANI (@ANI) March 10, 2025
शिक्षा मंत्री का डीएमके पर तमिलनाडु के छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप
लोकसभा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर डीएमके सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्षी दल पर तमिलनाडु के छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही सोमवार को शुरू हुई और लोकसभा में प्रश्नकाल का सामान्य तरीके से आरंभ हुआ, लेकिन पीएमश्री योजना को लेकर डीएमके सांसद टी सुमति के पूरक प्रश्न पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जवाब के बाद द्रमुक सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया.
पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. आप लोग अपनी सीटों पर जाएं और सदन को चलने दें. सदन आपका है और अच्छे उत्साह एवं उमंग के साथ आज की कार्यवाही शुरू हुई है.’’ हंगामा थमता नहीं देख अध्यक्ष ने करीब आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी.
The post Watch Video : राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया वोटर लिस्ट का मामला appeared first on Naya Vichar.