Watch Video : गोरखनाथ मंदिर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता दर्शन किए. इसका वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि एक स्त्री कुछ फरियाद लेकर उनके पास आई है. सीएम योगी बहुत ही गौर से उसकी बात सुनते हैं. स्त्री हाथ जोड़कर उनसे विनती करती दिख रही है. सीएम हाथ में कागज लेकर उसकी बात सुन रहे हैं. अंत में वे स्त्री से कहते हैं कि आप चिंता मत कीजिए. इसके बाद सीएम कागज को साथ चल रहे लोगों को पकड़ाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. आगे बढ़ने के बाद उन्हें एक बच्ची कुर्सी पर बैठी नजर आती है जिसे वे चॉकलेट देते वीडियो में दिख रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो
जनता दर्शन। गोरखनाथ मंदिर #CMYogi pic.twitter.com/0pP02CW80k
— amitabh kumar (@amit96933) April 6, 2025
यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी स्पोर्ट्स’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली
The post Watch Video : हाथ जोड़कर स्त्री पहुंची, सीएम योगी ने कहा– चिंता मत कीजिए appeared first on Naya Vichar.