Hot News

Watermelon Mojito Recipe: चिलचिलाती गर्मी और धूप में चाहिए ठंडक? तो ट्राई करें वाटरमेलन मोजिटो 

Watermelon Mojito Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर और दिमाग दोनों को ठंडक की तलाश होने लगती हैं. चिलचिलाती धूप और पसीने से राहत पाने के लिए कुछ ऐसा चाहिए होता है जो ताजगी से भरपूर, स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद हो. इसके लिए अगर आप घर पर एक हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक की तलाश में हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको वाटरमेलन मोजिटो (Watermelon Mojito) रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसे घर में बनाने की विधि. ये ड्रिंक दिखने में जितना आकर्षक होता है, उतना ही  बनाने में भी आसान है. 

वाटरमेलन मोजिटो बनाने की सामग्री

  • तरबूज – 1 कप (कटा हुआ)
  • पुदीने की पत्तियां – 4 से 5 पत्तियां 
  • नींबू – 1 (4 कटे हुए टुकड़ों में)
  • चीनी – स्वाद अनुसार
  • सोडा वाटर – 1 कप
  • बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
  • काला नमक – 1 चुटकी

यह भी पढ़ें: Mango Mastani Recipe: गर्मी में राहत की रानी है ये मैंगो मस्तानी, चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे!

वाटरमेलन मोजिटो बनाने की विधि

  • सबसे पहले तरबूज के टुकड़े मिक्सर में डालकर पीस लें और छानकर रस निकाल लें. 
  • इसके बाद एक ग्लास में नींबू के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब इसमें में तरबूज का रस डालें और बर्फ के टुकड़े भर दें. 
  • इसके ऊपर से सोडा वाटर और काला नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • इसके बाद लास्ट में ऊपर से पुदीने के पत्तियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा वाटरमेलन मोजिटो सर्व कर गर्मी को कहें अलविदा.

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

The post Watermelon Mojito Recipe: चिलचिलाती गर्मी और धूप में चाहिए ठंडक? तो ट्राई करें वाटरमेलन मोजिटो  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top