Hot News

Weather Alert: आइएमडी ने जारी की चेतावनी, बिहार में अगले 72 घंटे में आठ डिग्री तक बढ़ेगा पारा, इस दिन से लू चलने के आसार

Bihar Weather Alert: बिहार में आठ मई से गर्म और शुष्क पछुआ हवा के चलने के आसार हैं. इसकी वजह से राज्य में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़न जाने की प्रबल आशंका है. कई इलाकों में लू चलने का पूर्वानुमान है. उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य,दक्षिण-बिहार के शहरी क्षेत्रों के जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा दिखाई देगा. विशेष रूप से 10 मई से 16 मई तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर पारा 40 डिग्री से अधिक रहने का पूर्वानुमान है.

अधिक गर्मी से उपजा तनाव

आइएमडी पटना के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आनंद शंकर ने कहा है कि विशेष दो से तीन बजे तक यथा संभव घर से बाहर न निकलें. लू से संबंधित बीमारियों से बचें. अत्याधिक गर्मी के कारण प्रभावित क्षेत्रों में फसलों और सब्जियों पर हीट स्ट्रेस (अधिक गर्मी से उपजा तनाव) होने की प्रबल संभावना है. हवा में सतह पर नमी की मात्रा 20 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसके चलते गर्म हवाओं के थपेड़े अधिक तपिश महसूस करायेंगे.

मौसम को लेकर अलर्ट

आइएमडी ने इस मौसमी दशाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 72 घंटे में राज्य भर के उच्चतम तापमान में पांच से आठ डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5 से छह डिग्री तक वृद्धि होने के आसार हैं. इधर मंगलवार की तुलना में बुधवार को राज्य के उच्चतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है. बुधवार को राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट से 39 दिनों के बाद उड़े 16 विमान, इस दिन 2450 लोगों ने की थी हवाई यात्रा

The post Weather Alert: आइएमडी ने जारी की चेतावनी, बिहार में अगले 72 घंटे में आठ डिग्री तक बढ़ेगा पारा, इस दिन से लू चलने के आसार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top