Hot News

Weather Alert : भारत में 30 दिन लंबा होगा अब गर्मी का मौसम, इस दावे से बढ़ी टेंशन

Weather Alert : एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि इस सदी के अंत तक दुनिया हर साल लगभग दो महीने तक ‘‘अत्यधिक गर्म’’ दिनों का सामना करेगी. इसका सबसे ज्यादा असर छोटे और गरीब देशों पर होगा, जबकि सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक देशों को कम असर पड़ेगा. हालांकि, 2015 के पेरिस जलवायु समझौते के बाद उत्सर्जन कम करने के प्रयासों ने इस गंभीर स्थिति को कुछ हद तक रोकने में मदद की है, लेकिन चुनौती अभी भी बनी हुई है.

स्टडी के अनुसार, अगर पेरिस जलवायु समझौता नहीं हुआ होता, तो पृथ्वी को हर साल 114 और घातक गर्म दिनों का सामना करना पड़ता. ‘वर्ल्ड वेदर एट्रिब्यूशन’ और अमेरिका स्थित ‘क्लाइमेट सेंट्रल’ के वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर मॉडल की मदद से वास्तविक समय से तुलना कर यह गणना की कि पेरिस समझौते से कितनी राहत मिली है.

दुनिया को अब की तुलना में 57 अतिरिक्त गर्म दिन झेलने होंगे

स्टडी के अनुसार, यदि सभी देश अपने वादों को पूरा करते हैं और वर्ष 2100 तक तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ता है तो दुनिया को अब की तुलना में 57 अतिरिक्त गर्म दिन झेलने होंगे. लेकिन यदि तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो यह संख्या दोगुनी हो जाएगी. ‘क्लाइमेट सेंट्रल’ की वैज्ञानिक क्रिस्टिना डाल ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन से दर्द और नुकसान तो होगा, लेकिन यह प्रगति भी दिखाती है कि पिछले 10 सालों में किए गए प्रयास असरदार रहे हैं.’’

औसतन बढ़ चुके हैं 11 अतिरिक्त ‘‘अत्यधिक गर्म’’ दिन

साल 2015 से अब तक दुनिया में औसतन 11 अतिरिक्त ‘‘अत्यधिक गर्म’’ दिन बढ़ चुके हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं. स्टडी में पाया गया कि छोटे द्वीपीय और समुद्र पर निर्भर देश जैसे सोलोमन द्वीप, समोआ, पनामा और इंडोनेशिया को सबसे अधिक नुकसान होगा. उदाहरण के लिए, पनामा को 149 अतिरिक्त गर्म दिनों का सामना करना पड़ेगा.

हिंदुस्तान में केवल 23-30 अतिरिक्त गर्म दिन बढ़ेंगे

इसके विपरीत अमेरिका, चीन और हिंदुस्तान जैसे प्रमुख उत्सर्जक देशों में केवल 23-30 अतिरिक्त गर्म दिन बढ़ेंगे. वे हवा में 42 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन उन्हें अतिरिक्त अत्यधिक गर्म दिनों का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा मिल रहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह असमानता जलवायु न्याय की गहराई को दिखाती है कि जिन देशों ने कम प्रदूषण फैलाया है, वही सबसे ज्यादा जलवायु संकट झेलेंगे.

The post Weather Alert : हिंदुस्तान में 30 दिन लंबा होगा अब गर्मी का मौसम, इस दावे से बढ़ी टेंशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top