Hot News

Weather of UP: उत्तर प्रदेश में फिर मौसम का पलटवार, मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट रहने का आदेश

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कई जिलों में झोंकेदार हवाओं संग बूंदाबांदी देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, बलिया, बरेली आदि में तेज हवा संग हल्की बारिश हुई. कहीं कहीं साथ ही ओले गिरने की भी सूचना मिली.
मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के लगभग 45 जिलों में झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है. बूंदाबांदी होने की वजह से पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत भारी राहत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों को तेज हवा और गरज-चमक संग वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया….

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश वासियों को आश्वस्त किया और कहा उनकी सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी अधिकारियों को बराबर सर्वे करते हुए तत्कालीन राहत कार्य करने एवं राहत सामग्री बांटने एवं उचित प्रबंध करने के लिए भी निर्देशित किया है.

आंधी- बारिश से यूपी में 13 मौतें

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश की वजह से यूपी के अवध हिस्से में 13 मौतें हुईं. यह घटनाएं अयोध्या,देवरिया, लालगंज, बाराबंकी और अमेठी जिले में हुईं. दीवार, टीन शेड और पेड़ गिरने से यह हादसे हुए. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें तत्काल राहत पहुंचाई जाए. साथ ही साथ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते रहें. गुरुवार को हुए इस हादसों में बाराबंकी में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं छह लोग घायल हुए. इसी तरह अयोध्या में अलग-अलग हादसों में पांच स्त्रीओं की मौत हुई और आधा दर्जन लोग इसमें घायल हो गए.अमेठी जिले में बिजली गिरने से एक स्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. बेमौसम हुई इस बारिश से कई मार्गों में पेड़ गिरे. पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई. कई जिलों में लाइट पूरे पूरे दिन कटी रही.आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा.

The post Weather of UP: उत्तर प्रदेश में फिर मौसम का पलटवार, मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट रहने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top