आजकल घर में WiFi और इंटरनेट कनेक्शन किसी जरूरत से कम नहीं. ऐसा इसलिए हम कह रहे हैं क्योंकि हमारी जिंदगी काफी हद तक डिजिटल हो चुकी है. ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल काम तक, हर चीज के लिए इंटरनेट जरूरी हो गया है. लेकिन कई बार WiFi स्लो हो जाता है या कनेक्टिविटी की समस्या आने लगती है. उसके बाद फिर जो काम में रुकावट आती उससे हम सब वाकिफ है. अगर आपको भी बार-बार स्लो WiFi की दिक्कत हो रही है, तो इंटरनेट कंपनी को फोन करने से पहले ये 3 चीजें जरूर कर के देखें. आइए आपको बताते हैं क्या है वो चीजें.
WiFi की जगह चेक करें
अगर आपका WiFi स्लो स्पीड दे रहा है, तो सबसे पहले अपने राउटर की लोकेशन चेक कर लें. वही आपके इंटरनेट की स्पीड और कनेक्शन की पावर तय करेगा. एक फ्लोर वाले घर में तो एक राउटर ही काफी है, लेकिन अगर घर में कई फ्लोर हैं, तो WiFi एक्सटेंडर भी लगाने पड़ सकते हैं.
राउटर को घर के बीच में रखें.
अगर WiFi का सही सिग्नल चाहिए तो राउटर को घर के बीच में ही लगाएं. ताकि इंटरनेट हर कोने तक बराबर पहुंचे. और हां, इसे थोड़ा ऊंचाई पर रखना भी बढ़िया होता है. जैसे शेल्फ के ऊपर, लॉन्ग ड्रेसर या बुकशेल्फ के ऊपर. इससे स्पीड भी अच्छी रहती है और नेट स्लो नहीं होगा.
राउटर को घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान या फर्नीचर के पीछे न रखें
अगर आपने राउटर टीवी के पीछे या किसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान के पीछे रखा है, तो ये चीजें सिग्नल के लिए बड़ा रुकावट बन सकती हैं. बेहतर होगा कि राउटर को कहीं खुला और घर के बीचोबीच रखें, ताकि इंटरनेट फास्ट और बढ़िया चले.
यह भी पढ़े: WiFi चोरी रोकने के ये तरीके अपनाएंगे, तो इंटरनेट भी हो जाएगा फास्ट
The post WiFi स्लो होने की वजह से हैं परेशान? इंटरनेट कंपनी को फोन करने से पहले ये 3 चीजें जरूर कर के देखें appeared first on Naya Vichar.
