Hot News

Winter Special Aloo Matar Ki Sabji: मेहमानों को परोसे गर्मागर्म आलू मटर की सब्जी, सर्दियों का स्वाद और सेहत एक साथ

Winter Special Aloo Matar Ki Sabji: सर्दियां आते ही लोगों को ऐसा खाना खाने का मन करता है, जो स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर हो. सर्दियों में हर किसी को गर्म खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है. सर्दी के मौसम में हरी मटर ताजी और फ्रेश मिलती है. मटर और आलू की सब्जी हर किसी को बहुत ज्यादा पसंद होती है. यह स्वादिष्ट सब्जी आलू और हरी मटर को टमाटर, प्याज और मसालों के मेल से बनाई जाती है. इसका स्वाद हल्का मसालेदार और खुशबूदार होता है.इसे बनाना बहुत आसान है और यह झटपट तैयार हो जाती है, इसलिए इसे रोज़मर्रा के खाने में अक्सर बनाया जाता है. चाहे सुबह के नाश्ते में पराठे के साथ हो या दोपहर के खाने में चावल के साथ आलू मटर की सब्जी हर थाली का स्वाद बढ़ा देती है.

आलू मटर की सब्जी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है?

  • 2 बड़े आलू 
  • 250 ग्राम मटर (छिले हुए)
  • 1 प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक, लहसुन, मिर्च का पेस्ट 
  • 1 टी स्पून जीरा 
  • 2 तेज पत्ता 
  • चुटकी भर हिंग 
  • 2 बड़े टमाटर बारीक कटे हुए 
  • हल्दी 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच 
  • नमक स्वादनुसार
  • हरा धनिया बारीक कटी हुई 

आलू मटर की सब्जी को कैसे बनाते हैं?

  • एक कड़ाही या प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें.
  • उसमें जीरा डालें और तड़कने दें.
  • फिर प्याज डालकर सुनहरा भूनें.
  • अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें.
  • टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, और नमक डालें.
  • मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए.
  • अब आलू और मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • 1 कप पानी डालें और ढककर 2–3 सीटी तक प्रेशर कुकर में पकाएं.
  • ढक्कन खोलकर गरम मसाला डालें और हरा धनिया से गार्निश करें.

क्या यह सब्जी बिना लहसुन प्याज के बनाई जा सकती है?

हां, बिलकुल इस सब्जी को सात्विक तरीके से बनाया जा सकता है. इसके रस को गाढ़ा करने के लिए टमाटर का रस मिला सकते हैं.

आलू मटर की सब्जी को किस चीज के साथ परोस सकते हैं?

आलू मटर की सब्जी को गरमा, गर्म रोटी या फिर जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Nihari Recipe: मुगलई स्वाद का मजा अब घर पर, इस तरह तैयार कीजिए परफेक्ट निहारी 

यह भी पढ़ें: Winter Fruits In India: सर्दियों में खाएं ये 10 फल, रहेंगे पूरे मौसम फिट और एनर्जेटिक

यह भी पढ़ें: Egg Roll Recipe Street Style: मिनटों में तैयार करें मार्केट जैसा एग रोल, बिना किसी झंझट के

The post Winter Special Aloo Matar Ki Sabji: मेहमानों को परोसे गर्मागर्म आलू मटर की सब्जी, सर्दियों का स्वाद और सेहत एक साथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top