Hot News

Winter Special Gajar Matar Pulao: सर्दियों में डिनर में बनाएं फ्लेवरफुल गाजर मटर पुलाव, ऐसे करें आसानी से तैयार

Winter Special Gajar Matar Pulao: सर्दियों में आप भी डिनर में पुलाव बनाने की सोच रहे हैं तो गाजर मटर पुलाव को बना सकते हैं. ठंड के मौसम में गाजर और मटर से अक्सर लोग सब्जी बनाते हैं. इस बार आप इन दोनों का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट पुलाव तैयार करें. पुलाव को आप दाल तड़का या पनीर की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं गाजर मटर पुलाव बनाने की आसान विधि. 

गाजर मटर पुलाव बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बासमती चावल- 1 कप
  • गाजर- 1 (छोटी क्यूब्स में कटी हुई)
  • मटर- आधा कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लौंग- 2 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • घी या तेल- 2-3 चम्मच
  • पानी- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • तेजपत्ता- 1
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

गाजर मटर पुलाव को कैसे तैयार करें?

  • गाजर मटर पुलाव को बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छे से धो लें और इसे 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब आप गाजर को अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें और मटर को धोकर अलग रख लें.
  • अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर थोड़ी देर भूनें. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें. इसे आप हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब आप इसमें कटे हुए गाजर और मटर को डाल दें. इसमें आप हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर सब्जियों को थोड़ी देर तक पका लें.
  • अब चावल को पानी से छानकर कड़ाही में डाल दें और हल्के हाथों से मिला लें. अब इसमें आप 2 कप पानी डाल दें और ढककर धीमी आंच पर चावल को नरम होने तक पका लें. जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तब आप गैस को बंद कर दें. कड़ाही से ढक्कन को आप 5 मिनट के बाद हटा लें. अब इसके ऊपर आप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

The post Winter Special Gajar Matar Pulao: सर्दियों में डिनर में बनाएं फ्लेवरफुल गाजर मटर पुलाव, ऐसे करें आसानी से तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top