Hot News

Winter Special Palak Chilla: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट में तैयार करें स्वादिष्ट पालक चीला

Winter Special Palak Chilla: ठंड के मौसम में अक्सर सुबह उठने का मन नहीं करता है और इस वजह से नाश्ता बनाने में भी देर हो जाती है. ऐसे में आप भी जल्दी से कुछ तैयार करना चाहते हैं तो आप पालक चीला को बना सकते हैं. सर्दियों में ताजे पालक के पत्तों से बना चीला स्वाद में लाजवाब होता है. आप इस चीला की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. सुबह-सुबह नाश्ते में पालक चीला को आप धनिया चटनी, टमाटर चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं. 

पालक चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक के पत्ते- 1 कप 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 
  • दही- आधा कप 
  • सूजी- 1 कप 
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ  
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच

पालक चीला को कैसे तैयार करें?

  • पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्ते को अच्छे से साफ कर लें. साफ करने के बाद आप इसे बारीक काट लें. अब चीला का घोल तैयार करने के लिए एक बर्तन में सूजी को लें और दही को डाल दें. इसमें आप पानी को डालें और अच्छे से मिला लें. घोल को आप 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद घोल में आप प्याज को बारीक काटकर डाल दें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ लहसुन को मिला दें. 
  • घोल में आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पालक के पत्ते और धनिया पत्ती को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. चीला बनाने के लिए तवा को गर्म करें और एक चम्मच तेल डालें. एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवे पर डाल दें और तेल डालकर चीला को दोनों तरफ से पका लें. 

यह भी पढ़ें- Methi-Palak Puri: ठंड के दिनों में सुबह के नाश्ते में बनाएं कुछ खास, झटपट तैयार करें मेथी-पालक की पूरी

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

The post Winter Special Palak Chilla: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट में तैयार करें स्वादिष्ट पालक चीला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top