Hot News

WPL 2025 Points Table: स्किवेर ब्रंट का कहर, मुंबई ने यूपी को 8 विकेट से हराया, देखें टीमों का हाल

WPL 2025 Points Table: स्किवेर ब्रंट ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजकर 9 विकेट पर 142 रन ही बनाने दिये. इसके बाद इंग्लैंड की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 44 गेंद में नाबाद 75 रन बनाये जिसमें 13 चौके शामिल थे. उन्होंने दूसरे विकेट के लिये मैथ्यूज के साथ 82 गेंद में 133 रन भी जोड़े. मैथ्यूज ने 50 गेंद में 59 रन बनाये. मुंबई ने 17 ओवर में ही मैच जीत लिया.

मुंबई के गेंदबाजों का कहर, यूपी की टीम केवल 142 रन की बना पाई

मुंबई की पारी में मैथ्यूज को सोफी एक्सेलेटन ने शुरू ही में जीवनदान दिया. 7 डॉट गेंद स्पोर्ट्सने के बाद यास्तिका भाटिया अपना विकेट दीप्ति शर्मा को गंवा बैठी. इसके बाद मैथ्यूज और स्किवेर ब्रंट ने पारी को संभाला जिन्होंने साइमा ठाकोर को लगातार तीन चौके जड़े. इसके साथ ही चिनेले हेनरी के एक ओवर में 13 रन निकाले. मैथ्यूज ने ग्रेस हैरिस को दो चौके और एक छक्का जड़कर 22 रन निकाले. इससे पहले हैरिस के 26 गेंद में 45 रन के बावजूद यूपी वारियर्स की टीम मध्यक्रम के नाकाम रहने के कारण नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

प्वाइंट्स टेबल में मुंबई टॉप पर

लगातार तीसरी जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक लेकर टॉप पर है जबकि यूपी वारियर्स चौथे स्थान पर बने हुए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 मैचों में दो जीत और दो हार के बाद 4 अंकों के साथ तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में 3 जीत और दो हार के बाद 6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. प्वाइंट्स टेबल में गुजरात की टीम 4 मैचों में केवल एक जीत के बाद दो अंक लेकर सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

टीम मैच जीत हार अंक
मुंबई इंडियंस 4 3 1 6
दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 2 2 4
यूपी वॉरियर्स 5 2 3 4
गुजरात जायंट्स 4 1 3 2

The post WPL 2025 Points Table: स्किवेर ब्रंट का कहर, मुंबई ने यूपी को 8 विकेट से हराया, देखें टीमों का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top