Hot News

Yamaha ने धांसू MT-09 बाइक का हाइब्रिड प्रोटोटाइप लाया दुनिया के सामने

Yamaha MT-09 Hybrid: यामाहा ने अपने हाइब्रिड प्रोटोटाइप टू-व्हीलर MT-09 को दुनिया के सामने लाया है.  प्रोटोटाइप को सीधे शब्दों में समझें तो इसका उद्देश्य हाइब्रिड तकनीक के  लाभों के साथ इंटरनल कम्बशन इंजन की प्रभावशीलता को जोड़ना है. यामाहा ने पेट्रोल इंजन के ऊपर एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाने का काम किया है. जो उसी तरह काम करता है जैसे एक रेगुलर हाइब्रिड इंजन काम करता है. यामाहा का कहना है कि मोटरसाइकिल को स्टार्ट करने पर पहले यह EV के रूप में काम करती है. परंतु जब अधिक शक्ति और टॉर्क की आवश्यकता होती है तो यह पेट्रोल इंजन पर शिफ्ट हो जाता है. यह बइक कम्फॉरटेबल राइड का अनुभव प्रदान करती है.

यामाहा MT-09 के फीचर्स

इसके डिजाइन की बात करें तो यह बाइक यामाहा ICE MT-09 से थोड़ी अलग दिखती है. जिसमें पूरी तरह से नई हेडलाइट असेंबल किया गया है. जो एक फ्यूचरिस्टिक लुक प्रदान करती है. इसमें हाइब्रिड कंपोनेंटरी के साथ-साथ फ्यूल टैंक के पास एक नया हीट-सिंक, एयर-इनटेक पैनल और बड़ा पैनल दिया गया है. जिसके कारण इस मोटरसाइकल को अधिक पॉवर मिलता  है और यामाहा हाइब्रिड MT-09 को बड़ा और बोल्ड बनाता है. प्रोटोटाइप में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के ठीक सामने एक पॉड भी है. जो इस बाइक के चार्जिंग और रेंज की स्थिति के बारे में जानकारी को बताता है.

यह भी पढ़ें: TVS ने अपाचे की 60 लाख यूनिट बेची। अपाचे की RR और RTR सीरीज बाइक्स का क्रेज

यामाहा ने MT-09 हाइब्रिड को अभी भी टेस्टीग फेज में रखा है. अभी तक यामाहा के तरफ से इस बाइक का रीयल स्पेसिफिकेशन जारी नही किया गया है. मार्केट में मोटरसाइकिल को लॉन्च होने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा.

The post Yamaha ने धांसू MT-09 बाइक का हाइब्रिड प्रोटोटाइप लाया दुनिया के सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top