Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान लेने की कोशिश करेगा अरमान? अभीरा की सच्चाई से फिर से ओपन होगा मेहर का केस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि वाणी पर विद्या बहुत गुस्सा करती है. वह वाणी से कहती है कि जब अभीरा ने उसे नीचे नहीं उतरने के लिए कहा था, तो वह नीचे क्यों आई. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा से पूछता है कि उसने उससे झूठ क्यों बोला. अभीरा उसे समझाती है कि उसने अनजाने में एक अपराधी को बचाया और खुलासा करती है कि मेहर ने बिना किसी वजह के रजत को मार डाला.

अपनी जान लेने की बात कहेगा अरमान

कावेरी, अभीरा से पूछती है कि वह अनीता पर कैसे यकीन कर सकती है. अभीरा कहती है कि अनीता ने उसके सामने ही जहर खाया था. अभीरा कहती है कि मरने वाला इंसान कभी झूठ नहीं बोलता. अभीरा दादी सा को बताती है कि मेहर ने रजत से अवॉर्ड हारने पर उसकी हत्या कर दी. अरमान ये सच सुनकर हैरान हो जाता है. वह खुद को वॉशरूम में बंद कर लेता है. अभीरा उसे दरवाजा खोलने के लिए कहती है. अरमान कहता है वह अपनी जान दे देगा. दूसरी तरफ मेहर को डर लगता है कि कहीं वाणी सबको सारी सच्चाई ना बता दे. मेहर, मित्तल से कहती है कि वाणी को भी उसके पिता के साथ ही उस दिन उसे मार देना चाहिए था.

मेहर का केस होगा फिर से ओपन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, मित्तल से मिलने जाता है और उसपर मेहर को साइन करने के लिए कहता है. मित्तल उससे पूछता है कि ये कौन से पेपर्स है. इसपर अरमान उसे जवाब देता है कि वह केस को फिर से ओपन करवा रहा है क्योंकि उसे अभीरा की बातों पर यकीन है. अरमान कहता है कि अगर मेहर गुनहगान साबित हुई तो वह उसे सजा दिलवा कर रहेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: कृष की चाल से वाणी की सच्चाई का होगा पर्दाफाश, पति अरमान को धोखा देगी अभीरा?

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान लेने की कोशिश करेगा अरमान? अभीरा की सच्चाई से फिर से ओपन होगा मेहर का केस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top