Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग ट्विस्ट से हटाया पर्दा, अभीरा बोलीं- रोहित और शिवानी के जाने का…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, गर्विता सिधवानी और रोहित पुरोहित नजर आते हैं. शो में एक बड़ा ट्विस्ट मेकर्स लेकर आए, जिसमें रोहित की मौत हो गई. रूही ने अभीरा और अरमान के शिशु के लिए सरोगेसी मदर बनने का फैसला किया. अरमान और अभीरा शिशु का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच रूही की फीलिंग्स अरमान के लिए बदल गए, लेकिन जल्द ही उसे ये अहसास हो गया कि वह गलत कर रही. दूसरी तरफ अरमान और कृष के बीच नयी परेशानियां आ गई. अभीर, चारु और कियारा की लाइफ में भी काफी उथल-पुथल देखने मिला. अब रोहित ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा हटाया है.

समृद्धि शुक्ला ने शो के स्टोरी लाइन को लेकर कहा- अरमान ने अपना पहला…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान रूही को लेकर कुछ ज्यादा ही सुरक्षात्मक हो गया है. रूही को वह अपने मन से कुछ भी नहीं करने दे रहा. दूसरी तरफ अभीरा को वह गैर-जिम्मेदार कहता है. बॉलीवुड स्पाई से बात करते हुए रोहित पुरोहित ने स्टोरीलाइन के बारे में बात करते हुए कहा, अरमान ने अपना पहला बेबी खो दिया और उसे अपने शिशु को दफनाना पड़ा. उसके लिए ये एक बड़ा ट्रामा है. समृद्धि शुक्ला ने बताया अभीरा भी इससे गुजरी हां और अरमान ने अपने न्यूबॉर्न बेबी का अंतिम संस्कार किया है. तो उसके लिए बहुत ज्यादा पेनफुल है. अरमान को अपने परिवार से बुरा व्यवहार झेलना पड़ रहा है और रोहित और शिवानी के जाने का उसपर असर पड़ रहा है.

अपकमिंग ट्विस्ट से हटा पर्दा

समृद्धि शुक्ला ने आगे बताया कि अरमान थोड़ा टॉक्सिक हो गया है और ये बहुत ज्यादा हो गया है. रोहित पुरोहित ने आगे बताया, अरमान ने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है और वह इस बात से दुखी है कि उसका परिवार उसे अच्छे से ट्रीट नहीं कर रही है. अरमान अब सिर्फ अपने शिशु और अभीरा पर फोकस करना चाहता है. गौरतलब है कि रोहित और रूही ने मिलकर फैसला लिया था कि वह अभीरा और अरमान की मदद करेंगे. इस वजह से रूही ने सरोगेसी के लिए हां कहा था. अब रोहित के जाने के बाद रूही होने वाले शिशु का बहुत ख्याल रख रही है.

यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग ट्विस्ट से हटाया पर्दा, अभीरा बोलीं- रोहित और शिवानी के जाने का… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top