Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि माधव स्वीकार करता है कि उसे लगा था कि शिवानी की मौत हो गई और इस वजह से उसने विद्या से शादी की. विद्या को डर लगता है कि कहीं माधव उसे छोड़कर शिवानी के पास ना चला जाए. कावेरी, शिवानी पर उसके परिवार को तोड़ने का आरोप लगाती है. अभीरा, शिवानी का सपोर्ट करती है. संजय और काजल कहते हैं कि विद्या ही माधव की असली वाइफ है. वहीं, दूसरी तरफ आरके ने अभीरा और अरमान को मिला दिया और वह दिल्ली चला गया. ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे कि उसकी वापसी अब नहीं होगी. अब इसपर आरके का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ शिवपुरी ने प्रतिक्रिया दी है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर से वापसी होगी आरके की
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरके की एंट्री तब हुई थी, जब अभीरा और अरमान के बीच काफी तनाव चल रहा है. दोनों तलाक लेने वाले थे. हालांकि आरके ने अब दोनों को मिला दिया और वह उनकी जिंदगी से चला गया. उसका किरदार अब खत्म हो गया, ऐसा कयास लगाया जा रहा था. अब इंडिया फोरम से बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि शो में उनकी जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने कहा, मेरा किरदार जल्द ही शो में वापसी करेगा. मेकर्स ने मुझे बताया कि वह आरके को वापस लाने का प्लान कर रहे.
सिद्धार्थ शिवपुरी ने कहा- आरके का किरदार…
सिद्धार्थ शिवपुरी ने ये भी कहा कि, आरके का किरदार काफी पावरफुल है और मैं जानता हूं का दर्शक उसे वापस देखकर खुश होंगे. मैं खुद आरके का कैरेक्टर प्ले करने के लिए बेताब हूं. गौरतलब है कि एक्टर लखनऊ के रहने वाले हैं और वह मुंबई अपनी आगे की पढ़ाई के लिए आए थे. उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें ये हैं चाहतें और नागिन शामिल है.

10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरके ने शो में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी जर्नी अभी खत्म नहीं हुई appeared first on Naya Vichar.

