Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मेहर की साजिश ने बदली अभीरा की किस्मत, मायरा की हालत नाजुक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो आ चुका है, जिसमें बताया गया कि शो में आठ साल का लीप आने वाला है. लीप आने से पहले सीरियल में दिखाया जाएगा कि इंटरस्टेट जूनियर डांस प्रतियोगिता का फाइनल चल रहा होता है और सबकी नजरें अभीरा और वाणी पर टिक जाती हैं. होस्ट वाणी को मास्क या ब्लाइंडफोल्ड में से एक चुनने को कहता है. वाणी बिना डरे ब्लाइंडफोल्ड चुन लेती है क्योंकि उसे अपनी पार्टनर अभीरा पर पूरा भरोसा होता है.

अभीरा और वाणी की जोड़ी डांस जीत जाएगी

परफॉर्मेंस शुरू होने से पहले अभीरा, वाणी को उसकी मां का सपना याद दिलाती है. दोनों स्टेज पर कमाल की तालमेल दिखाती हैं, लेकिन बीच में अभीरा एक पल के लिए रुक जाती है, तभी उसे याद आता है कि रुकना मतलब वाणी की मां का सपना तोड़ना होगा. वह खुद को संभालती है और डांस पूरा करती है. जज भी उनकी तारीफ करते हैं और दोनों प्रतियोगिता जीत जाती है. हालांकि खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती. मेहर जलन में जल रही होती है और वह वाणी को किडनैप करने का प्लान करती है.

ऐसे होंगे अभीरा और अरमान अलग

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि हालात अचानक बिगड़ जाते हैं और उस जगह पर आग लगा देती है. अभीरा, वाणी और मायरा अंदर फंस जाते हैं. ऐसे में अरमान बिना सोचे आग में कूद पड़ता है. वह अभीरा और वाणी को बाहर निकाल लेता है, लेकिन मायरा बुरी तरह फंस जाती है और घायल हो जाती है. अपनी बेटी की हालत देखकर अरमान टूट जाता है. बाद में सच सामने आता है कि मेहर ने वाणी से पेन ड्राइव चोरी करने के लिए कहा था. फिर वह वाणी को कमरे में बंद कर देती है और आग लग जाती है. अभीरा अपनी जान जोखिम में डालकर वाणी को बचाती है. यही बात अरमान को गुस्से से भर देती है. वह अभीरा पर मायरा को छोड़ने का आरोप लगाता है.

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

website template.jpg 18
Yeh rishta kya kehlata hai: मेहर की साजिश ने बदली अभीरा की किस्मत, मायरा की हालत नाजुक 6

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आया 8 साल का लीप, फिर से अलग हुए अरमान-अभीरा, मायरा और वाणी हो गई बड़ी

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मेहर की साजिश ने बदली अभीरा की किस्मत, मायरा की हालत नाजुक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top