Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूप के टेस्ट में अरमान होगा पास या फेल? विद्या करेगी अपने बेटे से ये मांग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूप, अरमान से कहता है कि उसे शिवानी और अभीरा में से एक को चुनना पड़ेगा. रूप कहता है कि वह उससे दोनों को नहीं छीन सकता. अरमान ये सुनकर सोच में पड़ जाता है. शिवानी, अभीरा से पूछती है उसे अरमान और रूप के बीच कुछ गड़बड़ लग रहा. अभीरा उसे बताती है कि रूप ने अरमान को एक निर्णय लेने के लिए कहा है. शिवानी उससे पूछती है कि रूप ने उसका नाम क्यों लिया.

अभीरा को नहीं शिवानी को चुनेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, रूप की बात पर सोचता है. वह कहता है कि वह अभीरा और शिवानी दोनों को अपनी लाइफ में क्यों नहीं रख सकता. अभीरा को लगता है उसके पास होने से अरमान फैसला नहीं ले पाएगा और वह उससे थोड़ा दूर चली जाती है. हालांकि अभीरा के जाने के बाद भी अरमान को लगता है वह उसके पास है. अभीरा सोचती है कि अरमान सही फैसला ले. एक इमोशनल पल में अभीरा, अरमान के सामने अपने प्यार का इजहार करती है. अरमान, रूप को बताता है कि उसने शिवानी को चुना है. अभीरा उससे कहती है कि उसने सही फैसला लिया है.

अरमान के सामने रखेगी विद्या ये बात

अरमान, शिवानी को लेकर जाने वाला होता है, तभी वह कहता है कि उसे अभीरा की याद आएगी. रूप अचानक खुलासा करता है कि वह अरमान का टेस्ट ले रहा था.रूप ये देखना चाहता था कि वह जैसे शिवानी को प्राथमिकता देता है, क्या अरमान को उसे देता. वह अरमान को दोनों को ले जाने के लिए कहता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी, शिवानी को एक गलती बताती है. विद्या, अरमान से कहती है वह उसमें और शिवानी में से किसी एक को चुनें.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूप के टेस्ट में अरमान होगा पास या फेल? विद्या करेगी अपने बेटे से ये मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top