Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी-अभीरा को अपने साथ घर ले जाएगा अरमान, विद्या- कावेरी का क्या होगा रिएक्शन ?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है अभीर, चारु से नहीं कियारा से शादी कर लेता है. चारु इस धोखे से सदमे में है. चारु को उसके पिता ने किडनैप कराया था, ताकि अभीर और उसकी शादी ना हो पाए. हालांकि ये सच किसी को नहीं पता है. दूसरी तरफ शिवानी का सच अभीरा पता करने में लगी हुई है. कावेरी, शिवानी को देख चुकी है और उसे डर है कि उसने जो राज सबसे छिपाया हुआ है सबसे, वह सबके सामने ना आ जाए.

अरमान मिलेगा अपनी असली मां से

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान जो अपनी मां को मरा हुआ मान चुका था, उसके सामने बड़ा सच आएगा. अभीरा उसे बताएगी कि उसकी मां जिंदा है. ये सच जानकर वह शॉक्ड हो जाता है. ये एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. अरमान अपनी मां से मिलता है और दोनों काफी भावुक हो जाता है. अरमान खुद को संभाल नहीं पाता और ऐसे में अभीरा उसकी ताकत बनती है. इस बीच रूप जो कभी मानता था कि उसके पास सब कुछ है, वह इस बात से दुखी हो जाता है कि वह अब अकेला हो गया है.

अभीरा- शिवानी को पोद्ददार हाउस ले अरमान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान अपने तलाक को रोक देंगे और फिर से एक साथ रहने का फैसला करेंगे. आरके गुस्सा हो जाएगा और अरमान से अभीरा और शिवानी को छीनने के बारे में कहेगा. अरमान उसे समझाएगा और उसे अपना भाई मान लेगा. अरमान, अभीरा और शिवानी को अपने साथ घर ले जाने का फैसला करेगा. जैसे वह तीनों पोद्दार हाउस जाएंगे, दादी सा और विद्या हैरान हो जाएगी. शिवानी के बारे में जानकर विद्या को गहरा सदमा लगेगा और माधव उसे जिंदा देखकर खुश हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी-अभीरा को अपने साथ घर ले जाएगा अरमान, विद्या- कावेरी का क्या होगा रिएक्शन ? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top