Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीरा को जब पता चलता है कि अरमान ने तलाक की डेट फाइनल कर ली है, तो वह टूट जाती है. चारु को कियारा बताती है कि उसने अभीर को शादी के लिए प्रप्रोज किया है. चारु ये सुनकर चौंक जाती है और उसे बताती है कि अभीर उससे प्यार नहीं करता. कियारा उससे कहती है कि जैसे अरमान को अभीरा से प्यार हो गया था, अभीर को भी उससे प्यार हो जाएगा. चारु उसकी बातें बड़ी हैरानी से सुनती है.
अभीरा से तलाक फाइनल करने जाएगा अरमान
सीरियल में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार में बसंत पंचमी मनाने की तैयारी चल रही है. अरमान इस दौरान ब्लैक आउटफिट में दिखता है और दादी सा उसे डांटती है. वह उसे बताता है कि वह कोर्ट जा रहा है अभीरा संग तलाक फाइनल करने. माधव, अरमान को समझाता है और कहता है कि क्या उसने उसकी गलतियों से कुछ नहीं सीखा. अरमान कहता है अभीरा के साथ उसका रिश्ता पहले ही खराब हो चुका है और वह अब चीजों को सुधार नहीं सकता. मनीषा, विद्या को अरमान को समझाने के लिए कहती है, लेकिन वह कुछ नहीं कहती.
दादी सो का शिवानी के बारे में पता चला
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा को शिवानी के बारे में पता चलेगा और वह उससे मिलने जाएगी. उसे एक इंसान मिलेगा जो शिवानी के बारे में इसे सबकुछ बताएगा. दादी सा को लगता था कि शिवानी मर गई है. उसके जिंदा होने की समाचार जानकर वह चौंक जाएगी. ऐसा लगता है कि दादी सा ने ही माधव और शिवानी को अलग किया था. दादी सा ने जानबूझकर शिवानी को पागल खाने भेजा था, जिसके बारे में किसी को नहीं पता था. वह आरके को शिवानी के साथ देख कर चौंक जाती है और उसे लगता है कि आरके उसका बेटा कैसे हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा
The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी को इस शख्स ने भेजा था पागल खाना, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप appeared first on Naya Vichar.

