YouTube Down: दुनिया भर में पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube अचानक ठप हो गया, जिससे लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. हिंदुस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में लोगों ने वीडियो लोड न होने, ऐप न खुलने और लॉगिन में दिक्कत की शिकायत की. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, यह समस्या कई देशों में एक साथ देखी गई.
कितनी बड़ी रही समस्या
Downdetector के डेटा के अनुसार, यूट्यूब के डाउन होने की शिकायतें अमेरिका में 2,40,000 से ज्यादा दर्ज की गईं. वहीं, हिंदुस्तान में करीब 17,000 यूजर्स ने प्लेटफॉर्म में दिक्कत की रिपोर्ट की है. यूट्यूब के डाउन होने की परेशानी सिर्फ मोबाइल ऐप तक ही नहीं है, बल्कि वेबसाइट के जरिए वीडियो देखने वाले यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

क्या-क्या दिक्कतें आईं
डाउनडिटेक्टर रिपोर्ट के अनुसार, 56% यूजर्स को ऐप में समस्या हो रही है, 17% लोग वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे और 15% यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने वीडियो प्लेबैक फेल होने, अकाउंट एक्सेस में परेशानी और YouTube TV पर स्ट्रीमिंग रुकने की शिकायत की.
यूट्यूबटीम ने किया पोस्ट
वहीं, यूट्यूब के डाउन होने पर यूट्यूब की टीम ने इसे लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि अगर आपको यूट्यूब देखने में परेशानी आ रही है, तो आप अकेले नहीं है. यूट्यूब टीम इस प्रॉब्लम को ठीक करने में लगी हुई है और जल्द ही इससे जुड़े अपडेट्स भी देती रहेगी.
If you’re having trouble accessing YouTube right now, you’re not alone — our teams are looking into this and will follow up here with updates: https://t.co/7iTU5S9AgT
— TeamYouTube (@TeamYouTube) February 18, 2026
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन प्राइवेसी है जरूरी! क्रोम से सफारी तक, हर ब्राउजर में हिस्ट्री डिलीट करने का जानिए तरीका
The post YouTube Down: करोड़ों यूजर्स परेशान, स्क्रीन पर आ रहा एरर मैसेज appeared first on Naya Vichar.
