YRKKH 29 Jan Update: आज रात ये रिश्ता क्या कहलाता है का एपिसोड इमोशन्स, साजिश और रिश्तों की उलझनों से भरा नजर आता है. कहानी की शुरुआत होती है एक छोटे-से लेकिन दिल छू लेने वाले पल से, जब वानी, अभिरा को खुद के हाथ से बनाया हुआ ब्रेसलेट देती है. अभिरा हैरान होकर वजह पूछती है, तो वानी इमोशनल होकर बताती है कि अभिरा ने उसकी मां का अधूरा सपना पूरा किया. महंगे तोहफों से दूर, वानी का ये प्यार भरा गिफ्ट अभिरा का दिल जीत लेता है.
मायरा के मन में डर बैठाने में लगी विद्या
उधर मंच के पीछे माहौल बिल्कुल अलग है. मायरा अपने परिवार को देखकर खुश तो होती है, लेकिन तनाव जल्दी ही सिर उठाने लगता है. जैसे ही पता चलता है कि अभिरा वानी के साथ है, कुछ लोग ताने और निगेटिव बातें शुरू कर देते हैं. कावेरी मायरा को साफ शब्दों में कहती है कि जीतना ही होगा. वहीं विद्या, मायरा को अलग ले जाकर उसके मन में डर बैठाने लगती है कि अगर वो नहीं जीती, तो उसे सब कुछ बांटना पड़ेगा. मासूम मायरा सवाल जरूर करती है, लेकिन विद्या की बातों का असर उस पर साफ दिखता है.
पूरी तरह टूट चुकी है कियारा
दूसरी ओर कियारा पूरी तरह टूट चुकी है. दरवाजा बंद कर खुद को दुनिया से काट लेने वाली कियारा, बाहर आकर अपना दर्द उड़ेल देती है. उसे लगता है कि उसका पास्ट अब अभिर की जिंदगी खराब कर रहा है. अभिर उसे संभालता है, भरोसा दिलाता है कि सच सामने आएगा और वो उसका साथ कभी नहीं छोड़ेगा.
परफॉर्मेंस से पहले खराब हो जाता है अभिरा का ड्रेस
फिर कहानी लौटती है मुकाबले पर. परफॉर्मेंस से ठीक पहले अभिरा की ड्रेस खराब हो जाती है. अरमान मदद करता है और उसी पल दोनों दिल की बातें साझा करते हैं. तभी मायरा एक ऐसी मांग रख देती है, जो अभिरा को अंदर तक हिला देती है. वह कहती है कि जानबूझकर हार जाओ. अभिरा मना करती है, लेकिन मायरा का डर और जिद बढ़ती जाती है.
अरमान समझाता है कि प्यार जीत से नहीं, भरोसे से चलता है. आखिरकार फैसला मंच पर होना है, जहां जज एक नया ट्विस्ट लाते हैं, आंखों पर पट्टी बांधकर डांस करने का. अब देखना ये है कि आंखें बंद होने के बाद कौन दिल से जीतता है.
यह भी पढे़ं: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: आज के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा, अभिरा-अरमान आमने-सामने
The post YRKKH 29 Jan Update: अभिरा के फैसले ने बदल दिया पूरा गेम, वानी के तोहफे से हुई भावुक appeared first on Naya Vichar.

