Hot News

YRKKH Upcoming Twist: मेहर की मोहब्बत या जिद? अभीरा की खुशहाल दुनिया पर टूटेगा दुखों का पहाड़

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है. अरमान और अभिरा की परफेक्ट फैमिली अब मुश्किल दौर में फंसने वाली है. शो में एंट्री ले चुके दो ऐसे किरदार, जो प्यार और भरोसे की इस कहानी को तोड़ने का पूरा प्लान बना चुके हैं. ये दो विलेन हैं– मेहर और कृष.

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कैसे अभीरा का खुशहाल परिवार बनाने का सपना धीरे-धीरे बिखरने लगता है. दोनों ही विलेन अपने-अपने तरीके से अरमान और अभिरा के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश करेंगे.

कृष का खतरनाक स्पोर्ट्स

13 जनवरी के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष को एक बड़ा सच पता चल जाता है. उसे मालूम हो जाता है कि वाणी, अभीरा की दोस्त की बेटी नहीं बल्कि उसी ड्राइवर की बेटी है, जिसे अरमान ने सजा दिलवाई थी. कृष इस सच को लेकर सीधे अरमान के पास पहुंचता है, लेकिन अरमान उसकी बात सुनने के बजाय उस पर गुस्सा निकाल देता है.

इस बीच तान्या कृष को समझाने की कोशिश करती है कि कोई भी अरमान और अभीरा को अलग नहीं कर सकता. लेकिन कृष इसे चैलेंज की तरह ले लेता है और ठान लेता है कि वह दोनों के रिश्ते में दरार जरूर डालेगा. यहीं से उसकी चालें और तेज हो जाती हैं.

मेहर की मोहब्बत या जिद?

दूसरी तरफ मेहर का मकसद और भी ज्यादा खतरनाक नजर आता है. मेहर अरमान को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. मायरा के बर्थडे पर वह फाइव स्टार होटल से शेफ बुलाकर केक बनवाती है. बातचीत के दौरान मेहर यह स्वीकार करती है कि अरमान उसके लिए खास है, क्योंकि वह उसके सामने झुकता नहीं.

मेहर को अरमान का सिध्दांतों पर अडिग रहना और शांत स्वभाव आकर्षित करता है. वह चाहती है कि अरमान उसके साथ रहे ताकि वह जिंदगी में हर ऊंचाई हासिल कर सके. लेकिन उसका यह जुनून आगे चलकर अभीरा और अरमान के रिश्ते के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

अब देखने वाली बात होगी कि क्या अरमान-अभीरा अपने रिश्ते को इन साजिशों से बचा पाएंगे या फिर टूट जाएगा उनका परफेक्ट फैमिली का सपना.

यह भी पढ़ें: Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: उदयपुर में सात फेरे, बहन कृति सेनन ने उठाई नुपुर की फूलों की चादर

The post YRKKH Upcoming Twist: मेहर की मोहब्बत या जिद? अभीरा की खुशहाल दुनिया पर टूटेगा दुखों का पहाड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top