नया विचार मोरवा । अखिल ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं भगवती ललिता। उक्त बातें कहीं ऐतिहासिक खुदनेश्वरस्थान प्रांगण में आयोजित ललिता जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र सत्य ने। न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवती ललिता को देवी के महान रूपों में लालित्य एवं सौम्यता गुण संपन्न प्रमुख भगवती बताया।उप प्रमुख स्मिता शर्मा,अवधेश कुमार शर्मा,सौरभ कुमार शर्मा बबलू जी, गौरव कुमार शर्मा मुन्ना जी,पुजारी चंदन हिंदुस्तानी, रंजीत कुमार शर्मा, गंगा प्रसाद मिश्र, विद्यानंद झा, अमित कुमार झा, चंदन कुमार झा,जगदीश झा, दिनेश झा ,सुशील कुमार वर्मा , विभूति नाथ झा आदि में संबोधित किया। मौके पर बिरिया देवी, कृष्ण देव राय, अरुण कुमार झा, महेश झा,उमेश झा सहित सभी न्यास समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।