Hot News

आस्था

आस्था, समस्तीपुर

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत लगूनिया डीह टोल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आदर्श युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा वाचक प्रणव पुरी जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान कथा वाचक ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण, प्रेम और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। कथा के दौरान भगवान शिव की बारात और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर जयकारे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की कथाएं हमें सत्य, प्रेम, त्याग, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से प्रवचन सुना और भगवान शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में आदर्श युवा संघ के सदस्यों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर मेला मलिक, मुरलीधर पाठक, शिवनाथ चौधरी, हरिशंकर पोद्दार, नागराज झा, प्रिंस कुमार झा, रामकुमार राय, देवेंद्र पोद्दार एवं हरिशंकर भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

आस्था, समस्तीपुर

1100 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा लगूनिया डीह, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन उत्सव व श्रीराम कथा को लेकर 10 दिवसीय मेले का आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लगूनिया डीह टोल में श्रीश्री 108 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन उत्सव एवं श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर गुरुवार को आदर्श युवा संघ के नेतृत्व में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 1100 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कलश यात्रा में गांव की स्त्रीओं, बुजुर्गों, युवाओं समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कलश शोभायात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से हुई। 1100 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा करते हुए तालाब परिसर पहुंचीं। यहां पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद कलश में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद सभी कन्याएं पुनः गांव की परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचीं। पूरे रास्ते श्रद्धालु राधे-कृष्ण के जयकारे लगाते रहे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार, आदर्श युवा संघ लगूनिया डीह के तत्वावधान में 10 दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजन उत्सव एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा का संगीतमय वाचन श्रीश्री 1008 स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज एवं श्रीश्री 1008 कृष्ण बिहारी दास जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मेले में दिखेगी वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक आयोजकों ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं के लिए कई आकर्षण होंगे। मेले में विभिन्न प्रकार की यांत्रिक झांकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मलीला की विशेष झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को वृंदावन के प्रेम मंदिर जैसा भव्य और धार्मिक वातावरण देखने को मिलेगा। श्रीराम कथा, कृष्ण जन्मलीला की झांकी और अन्य आकर्षणों के कारण मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने में मेला मालिक मुरलीधर पाठक, शिवनाथ चौधरी, हरिशंकर पोद्दार, नागराज झा, प्रिंस कुमार झा, रामकुमार राय, देवेंद्र पोद्दार, हरिशंकर भगत समेत गांव के सैकड़ों लोग सक्रिय रूप से जुटे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

आस्था, समस्तीपुर

राधे-श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 151 कुंवारी कन्याओं ने लिया हिस्सा, वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय हुआ माहौल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – सरायरंजन प्रखंड की जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित कृष्ण चौक पर राधे-श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान कृष्ण चौक समेत आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे राधे-राधे के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कलश शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद 151 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा शुरू की। उनके साथ बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष श्रद्धालु भी शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीत गाते और राधे-श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा कृष्ण चौक से निकलकर रामपुर कुम्हिरा होते हुए ब्रह्मस्थान परिसर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ब्रह्मस्थान परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद कुंवारी कन्याएं और अन्य श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद कलशों को विधि-विधान के साथ निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। इस दौरान पंडित अमित कुमार झा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान राधे-श्याम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि राधे-श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलश शोभायात्रा इसी धार्मिक अनुष्ठान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्त्रीओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने विशेष तैयारी की थी। मौके पर यजमान रामनारायण राय, जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार अंजना, मुखिया नवीन कुमार सिंह, सरपंच धनेश्वर राय, संजय राय, मोहन राय, सोहन रजक, राजू रजक, मनोरंजन साह, अनिल राय, राजकुमार साह, विकास कुमार राय, उपेंद्र राय, कमलेश राय, पप्पू राय, आनंदी राय, शंभु कुमार राय, कुणाल कुमार राय, कुणाल महतो, अवधेश कुमार राय, विश्वजीत कुमार राय, रवि कुमार साह, लालो राय, रवि चौधरी, सुधीर कुमार राय, ललन कुमार साह, निरंजन कुमार चौधरी, रूपेश शर्मा, रमन चौधरी, विवेक साह, सुरेश साह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

आस्था, समस्तीपुर

उदापट्टी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, 25 पंडितों ने कराया विधि-विधान से अनुष्ठान फोटो भगवान का ध्यान लगाते हैं यजमान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। उदापट्टी गांव स्थित पछियारी टोल ब्रह्मस्थान परिसर में सोमवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। 25 पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग तैयार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। पूरे दिन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय बना रहा। अनुष्ठान के दौरान सात यजमान अपनी-अपनी पत्नी के साथ पूजा में शामिल हुए। यजमानों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा की विभिन्न प्रक्रियाएं संपन्न कराईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना में यजमान के रूप में कीर्तन झा, विभूतिनाथ झा, रामविनोद चौधरी, मनोज झा, चंदन कुमार झा, रामाकांत झा और राजेश कुमार झा शामिल हुए। वहीं, धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में पंडित घनश्याम मिश्र, पंडित सीताराम मिश्र सहित 25 पंडितों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंडितों ने पूरे दिन मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग पूजन कराया। आयोजन के दौरान ब्रह्मस्थान परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। पूजा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अनुष्ठान के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्रामीणों ने पूजा स्थल की व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभाई। सहयोग करने वालों में निरंजन चौधरी, राधाकांत झा, गणेश झा, सत्रोहन झा, दीपक झा, कृष्ण कुमार झा, अजय झा, नवीन झा और सीताराम झा सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना करना और गांव में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस अनुष्ठान में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम तक पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा।

आस्था, समस्तीपुर

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के झखड़ा पतैली में जारी श्री विष्णु महायज्ञ के छठे दिन कथावाचिका साध्वी साक्षी श्यामाजी ने श्रीभागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि लीला और क्रिया में अंतर होता है। अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है। इसे ना तो कर्तव्य का अपमान है और ना ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने यही लीला की, जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे।उन्होंने कहा कि माखन चोरी का आशय मन की चोरी से है। कन्हैया ने मन की चोरी की। उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज्य की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। राक्षसी पूतना भेष बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं। इसी प्रकार कार्तिक माह में बृजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न रखने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं,परंतु भगवान श्रीकृष्ण उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने को कहते हैं। यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं। भारी वर्षा देखकर भगवान श्रीकृष्ण कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छिपा लेते हैं। इससे भगवान इंद्र का अभिमान चकनाचूर हो जाता है। वहीं मथुरा को कंस के आतंक से बचने के लिए भगवान श्रीकृष्ण कंस का वध कर देते हैं। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश पाठक, सचिव राहुल झा सहित रामबाबू झा, शशिभूषण झा, टुनटुन झा, श्री नारायण झा, राज नारायण झा, अशोक कुमार झा, फेकन झा, मोद नारायण झा, कृष्ण कन्हैया झा, प्रवीण कुमार झा, विनोद साह, सुंदरेश्वर शर्मा एवं समस्त ग्रामीण सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

आस्था, समस्तीपुर

उदापट्टी में भक्तिभाव से अष्टयाम महायज्ञ संपन्न 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उदापट्टी पछियारी टोला स्थित ब्रह्मस्थान में शनिवार को भक्तिभाव के साथ अष्टयाम महायज्ञ संपन्न हो गया। “जयति शिवा शिव जानकी राम, राधे श्याम जय जय हनुमान” के मंत्र जाप से उदापट्टी सहित आसपास का क्षेत्र दो दिनों तक गुंजायमान होता रहा। स्थानीय एक दर्जन कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से भाग लेकर यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाया । वहीं महायज्ञ सफल बनाने में हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के निमित्त आयोजित इस अष्टयाम महायज्ञ में दो दिनों तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।अष्टयाम महायज्ञ के आयोजन में आचार्य सत्यनारायण मिश्र,अनिरुद्ध मिश्र,नागेंद्र झा, सुनील झा,राधाकांत झा, तम्मू झा,कीर्तन झा, गणेश झा,विभूतिनाथ झा, मणिकांत चौधरी, जीवछ झा,रितेश झा, निरंजन चौधरी, मुनुकलाल चौधरी,प्रभु चौधरी, मुकेश झा,महेंद्र झा, रमाशंकर झा, गौरी शंकर झा आदि सक्रिय रूप से जुटे रहे।

आस्था, समस्तीपुर

गुदड़ी चौक स्थित शक्तिधाम परिसर में माँ राणीसती दादी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर-  शुक्रवार को गुदड़ी चौक स्थित शक्तिधाम परिसर में माँ राणीसती दादी का वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन, स्त्री सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर शहरभर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे और माँ राणीसती दादी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक पंकज जोशी की प्रस्तुति रही। उन्होंने माँ राणीसती दादी के जीवन वृत का सस्वर मंगलपाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मंगलपाठ में उपस्थित मातृशक्ति ने भी सामूहिक स्वर मिलाकर वातावरण को और अधिक आस्था से ओत-प्रोत कर दिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माँ राणीसती दादी का इतिहास महाहिंदुस्तान काल से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जब अभिमन्यु को चक्रव्यूह में धोखे से मार दिया गया, तब उनकी गर्भवती पत्नी अंतरा सती होने पर अड़ गईं। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि गर्भवती होने के कारण वे सती नहीं हो सकतीं, लेकिन उनके आग्रह पर उन्होंने वरदान दिया कि द्वापर युग के अंत से पहले वे नारायणी के रूप में पुनर्जन्म लेंगी। नारायणी ने शक्ति स्वरूप धारण कर शत्रुओं का संहार किया और सती होकर अपने सेवक राणा को आदेश दिया कि वे उनकी भस्म घोड़ी पर रखकर ले जाएँ। जहाँ घोड़ी रुके, वहीं मंदिर निर्माण हो। तभी से कलियुग में भक्तजन उन्हें माँ राणीसती दादी के रूप में पूजते हैं और उनकी कृपा से मनोवांछित फल पाते है।वार्षिकोत्सव को भव्य बनाने में मंदिर समिति एवं आयोजक संगठनों की सक्रिय भूमिका रही। मंदिर समिति से दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कृष्ण के लखोटिया, बिनोद कुमार शर्मा, सम्मेलन से राजेश कुमार खेमका, नीतेश सर्राफ, राजेन्द्र शर्मा, जबकि युवा मंच से मोहित अग्रवाल, केशव लखोटिया, दीपक गोयल, हर्ष चौधरी, शम्भू कानोडिया, राहुल अग्रवाल, श्रवण मुंशी, सुशील अग्रवाल, पंकज जाजोदिया ने सहयोग किया।स्त्री सम्मेलन की ओर से शिल्पी मुंशी, रेखा शर्मा, स्नेहा लखोटिया, प्रीति गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।शक्तिधाम परिसर में भक्ति और उल्लास का ऐसा अद्भुत संगम दिखाई दिया मानो पूरा वातावरण माँ राणीसती दादी की कृपा और आशीर्वाद से आलोकित हो उठा हो। श्रद्धालुओं ने दादी माँ के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की और मंगलपाठ के समापन पर महाप्रसाद का भी लाभ उठाया।

आस्था, समस्तीपुर

सरैया चौक पर नवाह महायज्ञ का हुआ समापन 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के सरैया चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नया महायज्ञ गुरुवार को पूर्ण भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया।महायज्ञ के समापन के बाद भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस को सरैया चौक से निकाल कर सरायरंजन डीह, सरायरंजन बाजार, कल्याणपुर आदि गांवों का भ्रमण कराते हुए सरैया पुल स्थित जमुआरी नदी में विधि विधान के साथ कलश को विसर्जन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी की पूजा, हवन आदि किया गया। जुलूस में सूर्य नारायण शर्मा,श्याम बाबू शर्मा, कुमार विश्वनाथ, लाल बाबू महतो, पूर्व प्रमुख रामप्रवेश राय,वार्ड पार्षद संजय कुमार, प्रिंस कुमार सहित श्रद्धालु शामिल हुए।

आस्था, समस्तीपुर

उदयपुर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर छठी महोत्सव समारोह, भगवान श्री कृष्ण को लगाए गए 56 प्रकार के भोग 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। उदयपुर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत गुरुवार को छठी महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। युवा समाजसेवी अमन कुमार के आवासीय परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत छठी महोत्सव का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजन किया गया है।इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा करने के साथ ही उन्हें 56 प्रकार के भोग लगाए गए हैं। भगवान श्री कृष्ण के छठे महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। सारा वातावरण, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, तथा भगवान श्री राधे कृष्ण के मधुर संगीत धुनो से संपूर्ण वातावरण भक्ति मय हो रहा है। अमन कुमार झा, रिंकी झा, निक्की झा, मुकुंद कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता गण कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

आस्था, समस्तीपुर

रायपुर में हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :प्रखण्ड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित भवानी मन्दिर के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर ,किशनपुर सहित गंगसारा पंचायत के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लगातार तीसरी बार गंगसारा की टीम ने विजय हासिल की। विजेता टीम को 1100 की नकद राशि और ट्रॉफी देकर आयोजन कर्ताओं की तरफ से सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल में अमरजीत पुरी,शिवम कुमार,पवन कुमार सहनी,विकाश यादव,विकेश सहनी,सिद्धार्थ यादव,रणधीर कुमार आदि लोग मौजूद रहे। विजेता टीम में कप्तान संतोष कुमार सहनी सहित गुलशन कुमार पासवान,विकाश कुमार गुप्ता,मनजीत यादव,विकास कुमार,सौरव कुमार, शशि,अमन,रोहित,हिमांशु,सन्नी,दिलखुश कुमार ओम कुमार,रवि आदि प्रतिभागी शामिल हुए। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह युवा समाजसेवी एवं चांदसी क्लिनिक के निदेशक अभिषेक कुमार ने पहुंचकर प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया।इधर, प्रखंड के दामोदरपुर महुली में भी मटकाफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें गंगसारा की टीम विजयी रही। बता दें कि ग्रामीण अविनाश कुमार पासवान और गोपाल मिश्रा के संयुक्त तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अख्तियारपुर,किशनपुर,रायपुर तथा गंगसारा पंचायत केे प्रतिभागियों ने अपना करतब दिखाया। आयोजक मंडल में अभिनंदन कुमार,संजय रजक,निखिल कर्ण, चन्दन साह,राहुल रजक आदि लोगों ने सफल आयोजन किया। विजेता टीम को 3100 रुपए नकद राशि दिया गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्र के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह युवा समाजसेवी संजीव कुमार इन्कलाबी ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभागियों को सम्मानित किए।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top