Hot News

अनुपमा: दिग्विजय के अतीत का राज जानकर चौंकेगी अनुपमा, खुल जाएगी पुरानी कहानी

अनुपमा: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बंकू से दिग्विजय कहता है कि उसके घर में कुछ भी बदलना मना है. तभी अचानक घर की लाइटें झिलमिलाने लगती हैं और दिग्विजय गुस्सा हो जाते हैं. बंकू उन्हें बताता है कि उसने बिजली ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिशियन को बुला लिया है. दूसरी ओर जया स्कूल जाने के लिए तैयार होती है और दिग्विजय को बुलाती है. उसकी आवाज सुनकर दिग्विजय को अपनी बेटी की याद आ जाती है और वह हल्का-सा मुस्कुरा देते हैं. लेकिन अगले ही पल वह जया पर नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि अगर वह उनका नाम ठीक से नहीं ले सकती तो उन्हें पुकारने की जरूरत नहीं है.

प्रांशी को संभालेगा प्रेम

वसुंधरा, प्रांशी को शांत कराने की कोशिश करती है और राही से उसे देखने के लिए कहती है. तभी प्रेम आता है और वह भी प्रांशी को संभालने की कोशिश करता है. वसुंधरा कहती है कि प्रांशी को इस समय राही की जरूरत है, लेकिन प्रेम कहता है कि जब तक राही काम में व्यस्त है, वह प्रांशी को संभाल सकता है. इसी बीच प्रेरणा आती है और देर से आने के लिए माफी मांगती है. वसुंधरा उससे पूछती है कि वह अपनी मां के पास वापस क्यों नहीं जा रही. प्रेरणा जवाब देती है कि वह अब रजनी से अपना रिश्ता खत्म कर चुकी है.

दिग्विजय के अतीत का राज आएगा सामने

अनुपमा, बंकू के लिए अचार लेकर आती है. बंकू बताता है कि दिग्विजय अच्छा खाना भी नहीं खाते. तभी अनुपमा की नजर एक कमरे पर पड़ती है, जो आमतौर पर बंद रहता है. उसे डर लगता है कि कहीं जया अंदर न चली गई हो. वह कमरे के अंदर झांकती है और अंदर एक खूबसूरत कैफे देखकर चौंक जाती है. उसी समय दिग्विजय उसे देख लेते हैं और गुस्से में चिल्ला उठते हैं. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, बंकू से पूछती है कि दिग्विजय इतने सुंदर कैफे को क्यों छिपाकर रखते हैं. बंकू बताता है कि यह कैफे दिग्विजय की बेटी का था. वह यह भी कहता है कि लोग मानते हैं कि दिग्विजय की वजह से ही उनकी बेटी की मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें– अनुपमा: दिग्विजय के घर पहुंची अनुपमा-जया, बंद कमरे का राज बना सस्पेंस

The post अनुपमा: दिग्विजय के अतीत का राज जानकर चौंकेगी अनुपमा, खुल जाएगी पुरानी कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top