Hot News

March 13, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज

IndiGo Fare Hike: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक फ्यूल चार्ज वसूलेगी. इंडिगो के इस फैसले के बाद यात्रियों के लिए हवाई किराया महंगा हो जाएगा. कितना बढ़ा है किराया? एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों और हिंदुस्तानीय उपमहाद्वीप के भीतर संचालित उड़ानों पर 425 रुपये ईंधन शुल्क लगाया जाएगा. वहीं, पश्चिम एशिया जाने वाली उड़ानों के लिए यह किराया 900 रुपये होगा. इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ अन्य सेक्टरों के लिए फ्यूल चार्ज 1,800 रुपये तय किया गया है, जबकि यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यात्रियों को 2,300 रुपये ईंधन शुल्क देना होगा. IndiGo introduces fuel charge on domestic and international routes, effective 14th March, 2026 Starting 14th March 2026, overall prices for all new bookings on IndiGo flights will include the following additional Fuel Charge, per sector- Within Domestic India Rs 425, Indian… pic.twitter.com/llXXdrtsYS — ANI (@ANI) March 13, 2026 एयरलाइन ने क्या बताया? कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ATF की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. एयरलाइन के संचालन खर्च में विमानन ईंधन (ATF) की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत होती है. इसी वजह से एयरलाइन ने यात्रियों पर ईंधन शुल्क लागू करने का फैसला लिया है. एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) इसे जेट ईंधन भी कहा जाता है. यह अत्यधिक शुद्ध केरोसिन आधारित पेट्रोलियम प्रोडक्ट होता है. इंडिगो एयरलाइन ने कहा- अगर ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर टिकट किराए में जोड़ा जाता, तो किराया काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ता. इसलिए यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का ईंधन शुल्क लगाया गया है. इससे पहले, 10 मार्च को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा कर चुके हैं. (इनपुट भाषा) Also Read: ईरान ने कहा- हिंदुस्तान हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! The post हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो 14 मार्च से वसूलेगी नया फ्यूल चार्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

Strait of Hormuz: पर्शियन गल्फ क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा की चिंताओं के बीच हिंदुस्तान के लिए ईरान की ओर से राहत भरी समाचार है. ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिए हैं कि हिंदुस्तान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. मीडिया से बातचीत में राजदूत ने कहा कि हिंदुस्तान ईरान का मित्र है, और इसी कारण हिंदुस्तानीय जहाजों के लिए इस समुद्री मार्ग से गुजरने का सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. ईरान की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के कारण समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. #WATCH | Delhi: On giving safe passage to India, Iran’s Ambassador to India, Mohammad Fathali, says, “… Yes, because India is our friend. You will see it within two or three hours. We believe that Iran and India share common interests in the region…” pic.twitter.com/twTsE1Bjhv — ANI (@ANI) March 13, 2026 हकीम इलाही ने कहा- ईरान ने बंद नहीं किया है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हिंदुस्तान में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद नहीं हुआ है. वर्तमान परिस्थितियों के कारण जहाज वहां से गुजर नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान कभी नहीं चाहता था कि यह जलडमरूमध्य बंद हो. उन्होंने कहा कि कुछ जहाज अभी भी वहीं से गुजर रहे हैं. विश्व के नेता डाले अमेरिका पर युद्ध रोकने का दबाव- इलाही अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने यह भी कहा कि इस युद्ध की शुरुआत करने वालों को ही इसे रोकना होगा. इस युद्ध के कारण दुनिया भर में कई लोग पीड़ित हैं. विश्व नेताओं को एकजुट होकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर दबाव डालना चाहिए और उनसे इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तुरंत रोकने का आग्रह करना चाहिए. #WATCH | Delhi: Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi, representative of Iran’s Supreme Leader in India, says, “…Iran has not closed the Strait. It remains open; however, due to current conditions and circumstances, ships are unable to pass through the Hormuz. Otherwise, Iran never… pic.twitter.com/pfQHGHIjY7 — ANI (@ANI) March 13, 2026 क्यों खास है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यहां से वैश्विक तेल और गैस की बड़ी मात्रा गुजरती है. ऐसे में अगर यह रूट किसी कारण अवरुद्ध होता है तो इसका सीधा असर ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ता है. हिंदुस्तान भी इसी रास्ते से अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा खरीदता है. The post ईरान ने कहा- हिंदुस्तान हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा

Highlights कैसे हुआ यह अजीब रन आउट?  थर्ड अंपायर का फैसला और आगा का गुस्सा  मिल सकती है आईसीसी की कड़ी सजा  विकेट गिरते ही पूरी तरह लड़खड़ाई पाकिस्तानी टीम  Salman Agha Controversial Run out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच स्पोर्ट्से गए दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला. पाकिस्तान टीम के उप कप्तान सलमान अली आगा को अजीब तरीके से रन आउट दिया गया. आउट होने के बाद वह काफी गुस्सा हो गए और मैदान पर अपना हेलमेट और ग्लव्स उतार कर फेंक दिया. अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण उन पर आईसीसी की कड़ी सजा का खतरा मंडरा रहा है. कैसे हुआ यह अजीब रन आउट?  यह पूरी घटना पाकिस्तान की पारी के 39वे ओवर की है. उस समय मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे और मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. रिजवान ने गेंद को सीधा स्पोर्ट्सा जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा के पैरो के पास जाकर रुक गई. उस समय सलमान आगा अपनी क्रीज से थोड़ा बाहर खड़े थे. उन्होंने स्पोर्ट्स भावना दिखाते हुए झुककर गेंद उठाई और गेंदबाज मेहदी हसन को देने लगे. लेकिन मेहदी ने चतुराई दिखाई और गेंद पकड़कर तुरंत स्टंप की गिल्लियां उड़ा दी. अंपायर ने नियम के अनुसार उन्हें आउट दे दिया. थर्ड अंपायर का फैसला और आगा का गुस्सा  मैदानी अंपायर ने अंतिम फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा. रिप्ले में साफ दिखा कि आगा क्रीज से बाहर थे, इसलिए नतीजा उनके खिलाफ रहा. यह देखकर आगा पूरी तरह भड़क गए. उनकी बांग्लादेशी खिलाड़ियो खासकर मेहदी हसन के साथ काफी तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स मैदान पर ही फेंक दिया. आउट होने से पहले आगा 62 गेंदो पर 64 रन बनाकर बहुत अच्छी पारी स्पोर्ट्स रहे थे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡🏏#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026 मिल सकती है आईसीसी की कड़ी सजा  क्रिकेट के नियमो के अनुसार अंपायर के फैसले का विरोध करना, अंपायर के खिलाफ जाना और मैदान पर सामान फेंकना एक दंडनीय अपराध माना जाता है. आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सलमान आगा को लेवल 1 या लेवल 2 का दोषी माना जा सकता है. फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर मैच रेफरी से इसकी शिकायत जरूर करेंगे. इसके बाद मैच रेफरी अपराध का लेवल तय करेंगे. आम तौर पर ऐसे मामलो में खिलाड़ी की मैच फीस काटी जाती है और उन पर डिमेरिट अंक भी लगाए जाते है. विकेट गिरते ही पूरी तरह लड़खड़ाई पाकिस्तानी टीम  सलमान आगा का यह विकेट मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन था और आगा-रिजवान के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी हो चुकी थी. पाकिस्तान एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन आगा के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तो की तरह बिखर गई. अगली दो गेंदो के अंदर ही सेट बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी 44 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अंतिम ओवरो में लगातार विकेट गिरते गए और पूरी पाकिस्तानी टीम केवल 274 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव की हल्दी में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल, देखें वीडियो कांपने लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर अफरीदी का खुलासा The post मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC में भाई-बहन की धांसू एंट्री, आदित्य AIR 154 आयुषी को रैंक 361

Brother and Sister Cracked UPSC: आदित्य और आयुषी ऐसे परिवार से आते हैं जहां पढ़ाई और अनुशासन को बहुत महत्व दिया जाता है. उनके पिता सूर्यप्रकाश उपाध्याय लखनऊ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच में वकील हैं. वहीं उनकी मां प्रतिभा उपाध्याय एक स्कूल में शिक्षिका हैं. लोग दोनों भाई-बहन को बधाई दे रहे हैं और उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. आइए दोनों भाई-बहन की जर्नी को करीब से जानते हैं. Brother and Sister Cracked UPSC: पढ़ाई में शुरू से अव्वल दोनों भाई-बहन की पढ़ाई का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है. आदित्य ने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. वहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला. दूसरी तरफ आयुषी ने भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और वहां भी गोल्ड मेडल हासिल किया. आदित्य पहले IRS बने आदित्य की यह पहली सफलता नहीं है. उन्होंने इससे पहले यूपीएससी 2024 की परीक्षा पास की थी और उन्हें हिंदुस्तानीय राजस्व सेवा यानी IRS मिला था. वे आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत रहे. लेकिन उन्होंने यहीं रुकने की बजाय अपनी तैयारी जारी रखी. पिछले अनुभव से सीखते हुए उन्होंने अपनी रणनीति बदली और इस बार और बेहतर रैंक हासिल की. रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई यूपीएससी की तैयारी के दौरान दोनों भाई-बहन ने काफी अनुशासित दिनचर्या अपनाई. वे रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करते थे. साथ ही नियमित रूप से करंट अफेयर्स, नोट्स और टेस्ट प्रैक्टिस पर ध्यान देते थे. उनका मानना है कि सिविल सेवा जैसी परीक्षा में लगातार मेहनत और धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी होता है. यह भी पढ़ें: आकांक्षा, शिखा अब प्रियंका, UPSC रिजल्ट में नाम का कंफ्यूजन क्यों? The post UPSC में भाई-बहन की धांसू एंट्री, आदित्य AIR 154 आयुषी को रैंक 361 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था युवक लेकिन आ गया मौत का बुलावा, चतरा में युवक को गोलियों से भूना

Chatra Crime News, चतरा (दीनबंधू/मो० तसलीम की रिपोर्ट): चतरा में शुक्रवार शाम अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क पर नवोदय विद्यालय स्थित मोड़ पर कुछ अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये. बोलेरो वाहन से आये थे हमलार जानकारी के अनुसार युवक प्रेम प्रसंग के मामले में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था, इस दौरान बोलेरो से आये अपराधियों ने उस पर तीन गोली चलाई. पहली गोली युवक की छाती गोली और दूसरी गोली पैर में लगी. इसके बाद एक गोली बाइक के टंकी में गोली लगी. छाती में गोली लगने के कारण उसने ऑन द स्पॉट दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके पाकर फरार हो गये. Also Read: चतरा के पेट्रोल पंप में खड़ा ट्रक बना ‘आग का गोला’: दमकल की फुर्ती से टला भीषण विस्फोट पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक टंडवा का रहने वाला बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान और अन्य डिटेल्स का पता लगाने के लिए पड़ताल जारी है. घटना के सभी पहलुओं की हो रही है जांच थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है. फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी व जवान घटनास्थल के आसपास छापामारी कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को अब तक कोई ठोस लीड नहीं मिल पायी है. Also Read: कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में जमशेदपुर की धमक! बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बने कौशल सिंह The post कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था युवक लेकिन आ गया मौत का बुलावा, चतरा में युवक को गोलियों से भूना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से काम करते वक्त आती है सुस्ती? अपने वर्कस्पेस को रिफ्रेश करने के 5 बजट-फ्रेंडली आइडियाज

Work From Home Hacks: घर से काम करना सुनने में तो बहुत आरामदायक लगता है, लेकिन अक्सर दोपहर होते-होते बिस्तर की याद आने लगती है और सुस्ती घेर लेती है. क्या आप जानते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण आपका काम करने का कोना हो सकता है? अगर आपका वर्कस्पेस बिखरा हुआ और उबाऊ है, तो काम में मन लगना मुश्किल है. अच्छी समाचार यह है कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी आप अपनी टेबल को एक पॉवर स्टेशन बना सकते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसे आसान और सस्ते तरीके, जो आपके काम करने की जगह को नया लुक देंगे और आपकी प्रोडक्टिविटी को तुरंत बढ़ा देंगे. रोशनी का सही तालमेल (Proper Lighting) अंधेरे या कम रोशनी वाले कोने में काम करने से आंखों पर दबाव पड़ता है और नींद आने लगती है. क्या करें: अपनी टेबल को खिड़की के पास रखें ताकि आपको प्राकृतिक रोशनी मिल सके. अगर यह मुमकिन न हो, तो एक सस्ती लेकिन अच्छी ‘वॉर्म व्हाइट’ डेस्क लैंप का इस्तेमाल करें. फायदा: सही रोशनी आपके दिमाग को सतर्क रखती है और थकान कम करती है. मेज पर रखें एक छोटा पौधा (Desk Plants) प्रकृति के करीब रहने से तनाव कम होता है. अपनी टेबल पर एक छोटा सा पौधा रखने से वहां की हवा और माहौल दोनों बदल जाते हैं. क्या करें: स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या जेड प्लांट जैसे कम देखभाल वाले पौधे चुनें. ये सस्ते मिलते हैं और टेबल पर बहुत सुंदर लगते हैं. फायदा: हरा रंग आंखों को सुकून देता है और काम के प्रति उत्साह बढ़ाता है. सामान को सेट करें (Organize with Trays) बिखरी हुई फाइलें, पेन और तार न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि काम में रुकावट भी डालते हैं. क्या करें: पुरानी कार्डबोर्ड की छोटी पेटियों या डिब्बों को रंगीन कागज से सजाकर उन्हें पेन होल्डर या फाइल ऑर्गेनाइजर की तरह इस्तेमाल करें. फायदा: जब सामान अपनी जगह पर होता है, तो आपका दिमाग भी शांत और फोकस्ड रहता है. खुशबू का जादू (Essential Oils or Candles) काम के माहौल को रिफ्रेश करने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका है खुशबू. क्या करें: अपनी टेबल के पास एक सुगंधित मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाएं. नींबू या पुदीने की खुशबू ताजगी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. फायदा: अच्छी खुशबू सीधे आपके मूड को बेहतर करती है और काम में आने वाली सुस्ती को भगा देती है. विजन बोर्ड या मोटिवेशनल कोट्स (Inspiration Board) जब काम का बोझ बढ़ता है, तो मोटिवेशन की कमी होने लगती है. क्या करें: अपनी मेज के ठीक सामने दीवार पर कुछ सुंदर फोटो या मोटिवेशनल कोट्स चिपकाएं. आप अपने लक्ष्यों की एक छोटी लिस्ट भी वहां लगा सकते हैं. फायदा: ये कागज आपको याद दिलाते रहेंगे कि आप यह काम क्यों कर रहे हैं, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे. ये भी पढ़ें: Stress Relief Tips: ऑफिस के काम से बढ़ गया है स्ट्रेस? मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 मिनट का तरीका Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post घर से काम करते वक्त आती है सुस्ती? अपने वर्कस्पेस को रिफ्रेश करने के 5 बजट-फ्रेंडली आइडियाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादों की दुकान, फूट डालने वाली पार्टी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम में कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. पीएम मोदी ने पार्टी पर अपने फायदे के लिए विभिन्न समुदायों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया और उसे झूठे वादों की दुकान करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बोडोलैंड की कई पीढ़ियों को झूठे सपनों में उलझाए रखा. उन्होंने कहा- कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है, क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता. वहीं हमारी डबल इंजन प्रशासन ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है. #WATCH पीएम मोदी ने कहा,” कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है। क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता। वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है। हमारी डबल इंजन प्रशासन ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार… pic.twitter.com/fc7OLuTGIe — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026 बोडोलैंड की पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक बोडोलैंड का यह क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का साक्षी रहा है. उन्होंने कहा-बोडोलैंड की कई पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा. दिल्ली में बैठी कांग्रेस की प्रशासनों ने सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते किए. पीएम मोदी ने कहा कि जब देश और असम में जनता ने कांग्रेस को हटाकर बीजेपी-एनडीए को मौका दिया, तब भाजपा ने ईमानदारी से प्रयास शुरू किए. पीएम मोदी ने कहा- जहां कांग्रेस अपनी स्वार्थी नेतृत्व के लिए विभिन्न समुदायों में फूट डालती थी, वहां बीजेपी ने स्थायी शांति के लिए काम किया. असम में यह पिछले चार महीनों में पीएम मोदी का चौथा दौरा है. #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” दशकों तक बोडोलैंड का ये क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का साक्षी रहा है। बोडोलैंड की अनेक पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा। दिल्ली में बैठी कांग्रेस की प्रशासनों ने सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते किए। जब आपने देश और असम… pic.twitter.com/PHgKoSmljJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026 शांति और विकास की राह पर बोडोलैंड- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा और बहुत कुछ खोया. उन्होंने कहा- हमने वह मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में केवल बम और बंदूक की गूंज सुनाई देती थी. लेकिन आज यह तस्वीर बदल रही है. बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और असम एक नया अध्याय लिख रहा है. #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था। हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल… pic.twitter.com/QStCj4LUid — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026 पीएम मोदी ने तीन नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुधारने के उद्देश्य से तीन नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया. इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस जो पूर्वोत्तर और दक्षिण हिंदुस्तान के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी देगी. प्रदान करती है। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस जो असम और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी. नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस जो असम और त्रिपुरा के बीच यात्रा को आसान बनाएगी. पीएम मोदी ने परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में बुनियादी ढांचा और ऊर्जा क्षेत्रों पर केंद्रित 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी. उन्होंने चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित करने का पहला चरण भी शुरू किया, जिससे आवास सुरक्षा, ऋण और कल्याणकारी योजनाओं तक बेहतर पहुंच होगी. पीएम मोदी ने कोपिली जलविद्युत परियोजना, एनएसपीएल क्षमता संवर्धन, पूर्वोत्तर गैस ग्रिड, और कई रेलवे विद्युतीकरण और डबलिंग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी. ये परियोजनाएं पूर्वोत्तर में ऊर्जा और परिवहन संरचना को मजबूत करेंगी साथ ही क्षेत्रिय और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएंगी. The post पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठे वादों की दुकान, फूट डालने वाली पार्टी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बिहार के भागलपुर जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कहलगांव के रानी बमियां गांव निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह की मिसाइल हमले में मौत हो गई. वह एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त वह ‘सेफसी विष्णु’ नामक ऑयल टैंकर पर ड्यूटी कर रहे थे. यह जहाज इराक के बसरा बंदरगाह से निकलकर फुजैराह होते हुए सिंगापुर की ओर जा रहा था. यह टैंकर मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित हो रहा था. बताया जा रहा है कि जहाज की आखिरी लोकेशन बसरा के पास दर्ज की गई थी. अचानक हुआ मिसाइल हमला बुधवार की रात इलाके में तनाव के बीच अचानक जहाज पर मिसाइल हमला हो गया. इस हमले में देवनंदन प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना की पुष्टि संबंधित शिपिंग कंपनी ने भी कर दी है. घटना की समाचार मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई. गांव में पसरा मातम जैसे ही यह समाचार रानी बमियां गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी, भाई और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं. गांव के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं. दिल्ली रवाना हुए परिजन घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी और उनका भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. परिवार के लोग प्रशासन से मदद की अपील कर रहे हैं. परिवार का कहना है कि किसी भी तरह उनका पार्थिव शरीर हिंदुस्तान लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार से पहले वे उनका अंतिम दर्शन कर सकें. गांव को था इंजीनियर पर गर्व देवनंदन प्रसाद सिंह समुद्र में काम करते हुए देश का नाम रोशन कर रहे थे. गांव के लोग उन्हें एक मेहनती और ईमानदार इंजीनियर के रूप में जानते थे. अब पूरा गांव यही इंतजार कर रहा है कि उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचे. यह घटना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा बन गई है. Also Read: भोजपुर में जदयू जिलाध्यक्ष की कुर्सी 24 घंटे भी नहीं बची, जानिए क्यों हटाए गए गौरीशंकर शर्मा The post मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lava Bold 2 5G: देसी कंपनी लेकर आई 5000mAh बैटरी वाला नया फोन, देखें कीमत और फीचर्स

आज हिंदुस्तान में Lava Bold 2 5G को लॉन्च कर दिया गया है. यह स्मार्टफोन पिछले साल अप्रैल 2025 में आए Lava Bold 5G का नया और अपग्रेडेड वर्जन है. यह नया Lava Bold 2 5G देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन दो आकर्षक रंगों में आया है. हालांकि इसे फिलहाल एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. आइए फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं. Lava Bold 2 5G के फीचर्स Lava Bold 2 5G कंपनी का नया ड्यूल सिम स्मार्टफोन है. यह Android 15 के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि इस फोन में यूजर्स को बिल्कुल साफ-सुथरा एक्सपीरियंस मिलेगा. यानी न तो बेकार के ऐप्स (bloatware) होंगे और न ही परेशान करने वाले ऐड्स. फोन में 6.67-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करता है. फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Lava Bold 2 5G में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर लगाया गया है. कंपनी के मुताबिक, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 5 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. इसके अलावा इसमें 6GB RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (Sony sensor) मौजूद है. इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट में फिट है. पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Introducing Bold 2 5G – Bold Design. Fearless Performance Special Launch Price –6GB+128GB – ₹12,999*Sale Starts: 19th March, 12PMNotify Me: https://t.co/9klnVr1zw0 ✅ 2.6GHz MediaTek Dimensity 7060 Processor – 5,00,000+ AnTuTu Score✅ 16.94cm (6.67″) FHD+ AMOLED Display… pic.twitter.com/1Sd1LDVMba — Lava Mobiles (@LavaMobile) March 13, 2026 Lava Bold 2 5G की कीमत और उपलब्धता हिंदुस्तान में Lava Bold 2 5G की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये रखी गई है. हालांकि यह एक स्पेशल लॉन्च प्राइस है, जिसमें बैंक ऑफर्स का फायदा भी शामिल है. अच्छी बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दे रही है. यानी अगर फोन में कोई दिक्कत आती है तो सर्विस आपके घर तक पहुंचेगी. यह स्मार्टफोन 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से Amazon पर बिक्री के लिए शुरू होगा. वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो Lava Bold 2 5G को Feather White और Midnight Black जैसे दो स्टाइलिश रंगों में लॉन्च किया गया है. यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Series की सेल शुरू, जानिए डिस्काउंट और ऑफर डिटेल्स The post Lava Bold 2 5G: देसी कंपनी लेकर आई 5000mAh बैटरी वाला नया फोन, देखें कीमत और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर नगर निगम का बजट पारित

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –  आज दिनांक 13.03.2020 को नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का माननीय महापौर श्रीमती अनिता राम की अध्यक्षता में बजट पारित किया गया। बैठक में माननीय उप महापौर श्री रामबालक पासवान नगर आयुक्त श्री ज्ञान प्रकाश उप नगर आयुक्त सशक्त स्थायी समिति सदस्यगण, सभी वार्ड पार्षदगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। बजट को सदन के सदस्यों द्वारा बहुत ही सराहनीय एवं नगर विकास के अनुरूप बताया गया एवं सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ ही सशक्त स्थायी समिति के कार्यवाही का अनुमोदन एवं विगत सामान्य बोर्ड के बैठक की कार्यवाही की सपुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का मुख्य सारांश इस प्रकार है:- नगर निगम समस्तीपुर के वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुमानित कुल प्राप्ति 360 करोड़ 25 लाख रूपये तथा अनुमानित कुल व्यय 274 करोड़ 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है. इस प्रकार लाभ की राशि लगभग 85 करोड़ 54 लाख रूपये रहने का अनुमान है- नगर निगम प्राप्ति एवं व्यय के मुख्य स्त्रोत आय नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र से सम्पत्ति कर, मोबाइल टावर कर एवं ट्रेड लाइसेंस शुल्क नगर विकास एवं आवास विभाग से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन आय के स्त्रोत है। व्यय– 1. ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कचरे से खाद निर्माण हेतु कम्पोस्ट पिट निर्माण, MRF, डोर कचरा संग्रह, लैंडफिल साईट, डस्टबीन का क्रय में किया जायेगा। 2. शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जायेगा। 3. योग शाला सेंटर का निर्माण, शवदाह गृह सहित मोक्षधाम, वृद्धों हेतु आश्रय स्थल एवं भूमिहीन शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासन का निर्माण किया जायेगा। 4. बस स्टैण्ड, वेडर जोन, सामुदायिक शौचालय एवं मुत्रालय, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट, सी०सी०टी०वी० इत्यादि में किया जायेगा। 5. 28.66% अर्थात् Rs. 103 करोड़ 25 लाख लगभग रूपया शहरी गरीबो के लिए आधारभूत सेवाओं हेतु कर्णांकित करने का उपबंध किया गया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top