Hot News

अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

मुख्य बातें

Anurag Thakur: बैरकपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में एक तरफ राष्ट्रपति और राज्यपाल का विरोध करती हैं, तो दूसरी तरफ घुसपैठियों व माफियाओं का स्वागत करती हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता राज्य की मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आजम हैं. बंगाल की अस्मिता व संसाधनों की रक्षा के लिए तृणमूल प्रशासन का जाना व भाजपा प्रशासन का आना नितांत आवश्यक है.

बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए तृणमूल का जाना जरूरी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और बंगाल के अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है. बंगाल में लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठ जारी है. कांग्रेस से लेकर माकपा और तृणमूल ने योजनाबद्ध तरीके से बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवाया, क्योंकि ये घुसपैठिये इनके लिए वोट बैंक हैं और इनके ही सहारे यह चुनाव जीतते हैं.

बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि तृणमूल के राज में स्कूल-कॉलेज तक में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. पीड़ितों को न्याय के लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं. माकपा और तृणमूल, दोनों ने बंगाल पर 50 साल तक राज किया. बंगाल पिछले पांच दशकों से कुशासन झेल रहा है. आज बंगाल को सुशासन की जरूरत है. अगर बंगाल को सुशासन के दो दशक मिलते हैं, तो बंगाल को हिंदुस्तान के सबसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है और यह सुशासन सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही दे सकती है.

बंगाल की समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में हिंदू असुरक्षित

उन्होंने कहा कि आज बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. हमारे मंदिर सुरक्षित नहीं हैं. हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. जज सुरक्षित नहीं हैं. राज्य सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि गाय-बैल भी सुरक्षित नहीं हैं. बंगाल के विकास का झूठा सपना दिखाकर सत्ता में आयीं ममता दीदी ने बीते 15 साल में कर्ज के दलदल में पहुंचा दिया है. कर्ज के मामले में पश्चिम बंगाल देशभर में पहले स्थान पर है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है.

बंगाल के कल्याण के लिए प्रयासरत मोदी प्रशासन

बंगाल को बर्बाद करने में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र प्रशासन बंगाल के कल्याण के लिए पूरी मेहनत कर रही है. सभा में मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष तापस घोष, भाजपा नेता कौस्तुभ बागची समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: बंगाल के इन इलाकों में आज होगी परिवर्तन यात्रा, कई बड़े नेता करेंगे जनता को संबोधित

The post अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top