Hot News

अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमले से पाकिस्तान में दहशत है. पाकिस्तान की तुलना में कमजोर एयर पावर वाले अफगानों ने ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए हैं. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि अफगानिस्तान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने देश भर में ड्रोन परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अताउल्लाह तरारन ने कहा कि पाकिस्तान ने एंटी-ड्रोन प्रणालियों की मदद से अफगानिस्तान के ड्रोन को मार गिराया और किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई. हालांकि, तनाव बढ़ने और सीमा पर झड़पों के बाद पाकिस्तान प्रशासन ने देशभर में सभी ड्रोन परिचालनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. जियो न्यूज के अनुसार, गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर पूरे देश में वाणिज्यिक और निजी तौर पर संचालित सभी ड्रोन पर रोक लागू कर दी है. 

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि ड्रोन हमलों का निशाना पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकाने थे. मंत्रालय के अनुसार, अफगान वायुसेना ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए. मंत्रालय के अधिकारियों ने अफगान मीडिया से कहा कि ये हवाई हमले इस्लामाबाद के पास फैजाबाद में स्थित एक सैन्य शिविर, नौशेरा में सैन्य मुख्यालय, जमरूद की सैन्य बस्ती और एबटाबाद में किए गए. बयान के मुताबिक, यह अभियान सफल रहा और पाकिस्तानी सेना के अहम ठिकानों, केंद्रों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया. इसके वीडियो भी जारी किए गए. 

अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारज्मी ने कहा कि ये हमले पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा किए गए कथित ‘हवाई अतिक्रमण’ के जवाब में किए गए हैं. वहीं, इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के सेना प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने कहा, ‘हम अफगानिस्तान के मुस्लिम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हम किसी भी आक्रामक कार्रवाई को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेंगे; उंगली के बदले मुक्का मारेंगे.’

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…

काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जवाबी हमलों का आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में व्यापक सैन्य संघर्ष की आशंकाएं गहराती जा रही हैं. हालांकि अन्य देशों ने इसमें बीच बचाव करने का प्रयास भी किया है. ब्रिटिश सरकरा ने संयम बरतने की अपील की है, वहीं अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान को अपना समर्थन जाहिर किया है. 

ये भी पढ़ें:- क्या है डूरंड लाइन विवाद? अफगान-पाक की 2611 किमी लंबी सरहद क्यों सुलग रही है, जानें

The post अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top