Voter list 2026 west bengal: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद की मतदाता सूचियों को प्रकाशित करना शुरू कर दिया है. आयोग ने अभी बंगाल के विभिन्न जिलों की मतदाता सूचियों की हार्ड कॉपी जारी की है, ऑनलाइन सूचियां अभी उपलब्ध नहीं हैं. सबसे पहले बांकुड़ा जिले की वोटरलिस्ट प्रकाशित की गई है.
STORY | EC starts publishing post-SIR electoral rolls in Bengal in phases
The Election Commission (EC) on Saturday started publishing the post-SIR electoral rolls in West Bengal in phases, as officials put up hard copies of the list in some districts such as Bankura.
READ:… pic.twitter.com/uqvAV0TeBd
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2026
आयोग ने यह सूचना पहले ही दे दी थी कि शनिवार को वोटरलिस्ट जारी होगा. अभी यह जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है कि इस वोटरलिस्ट में उन लोगों के नाम हैं या नहीं जिनके नाम पर माइक्रो-ऑब्जर्वर्स ने सवाल उठाए थे. बंगाल में एसआईआर का काम अक्टूबर–नवंबर के महीने में शुरू हुआ था, लेकिन विवाद शुरू हुआ फरवरी महीने में जब चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त माइक्रो-ऑब्जर्वर्स ने 60 लाख मतदाताओं के दस्तावेजों पर सवाल उठा दिये जिसकी वजह से वे न्यायिक समीक्षा में चले गए हैं.
जबतक वोटरलिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होगा यह बता पाना मुश्किल है कि इन 60 लाख मतदाताओं के दस्तावेजों की समीक्षा हुई या नहीं और वे इस चुनाव में मतदान कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें : बिहार के एक फैसले ने बंगाल में छेड़ी बहस, मांसाहार पर तृणमूल ने फिर भाजपा को घेरा
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी 4 टीम स्पोर्ट्सेगी मुकाबला, जानिए समीकरण
The post चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम appeared first on Naya Vichar.

