Hot News

अब मसाले वाली सब्जी नहीं, फटाफट बना लें स्वादिष्ट लौकी फ्राई

Lauki Fry Recipe: रोजाना अधिक तेल मसाले वाली सब्जी खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है. अगर आप भी अधिक मसालों वाली सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं तो यहां हम बहुत कम मसालों में बनने वाली स्वादिष्ट डिश की रेसिपी लेकर आए हैं. जी हां, आज हम आपको लौकी फ्राई बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह लौकी फ्राई खाने में तो मजेदार होता ही है, इसे बनाना भी बहुत सिंपल है. यह डिश मात्र कुछ मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. तेल मसाले कम होने की वजह से यह लौकी फ्राई पचने में भी आसान होता है. आइए अब आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.

लौकी फ्राई बनाने की सामग्री

  • लौकी – 1
  • कद्दू – 1/4
  • हल्दी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • वड़ी – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
  • कलौंजी – 1 छोटा चम्मच
  • नमक और चीनी – स्वादानुसार
  • तेल और धनिया पत्ता – आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें: Peanut Rice Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी पीनट राइस, नोट कर लें सिंपल रेसिपी

लौकी फ्राई बनाने की विधि

  • लौकी फ्राई बनाने के लिए पहले लौकी और कद्दू के टुकड़े करके रख लें.
  • अब तेल गरम करके उसमें वड़ी को तल लें.
  • फिर इसमें आप हरी मिर्च और कलौंजी को डालें.
  • अब कड़ाही में लौकी, कद्दू, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से भूनें.
  • अब इन्हें आप नरम होने तक ढक कर पकाएं.  
  • अंत में इसमें चीनी मिलाकर गैस बंद कर दें.
  • अब इन्हें धनिया पत्ती से सजाकर आप सर्व कर सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: Hare Matar ka Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं हरे मटर के पराठे, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा दिल

यह भी पढ़ें: Peanut Curry Recipe: खाने में चाहिए कुछ नया, तो फटाफट बना लें स्वादिष्ट पीनट करी

यह भी पढ़ें: Batkar Curry Recipe: स्वाद में बेमिसाल है छत्तीसगढ़ की बटकर करी, बार-बार खाने का करेगा दिल

The post अब मसाले वाली सब्जी नहीं, फटाफट बना लें स्वादिष्ट लौकी फ्राई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top