Hot News

अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो की मौत

रफ्तार का कहर. ओड़तारा पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

प्रतिनिधि, हंसडीहा

दुमका जिले में अलग-अलग हादसों में स्त्री समेत दो की मौत हो गयी. हंसडीहा- दुमका मुख्य मार्ग पर अहले सुबह रविवार को ओड़तारा पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. बाइक सवार दुमका डंगालपाडा निवासी चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने मामा केशव प्रसाद दुबे के साथ बाइक से हर वर्ष की तरह ध्वजा चढ़ाने बौंसी जा रहे थे. पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे स्टोन चिप्स गिरे रहने से बाइक असंतुलित हो गयी. सड़क पर दोनों गिर पड़े. इसी दौरान सामने आ रहा ट्रक ने चंदन के मामा को रौंद दिया और भाग गया. इसी दौरान केशव प्रसाद दुबे की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना हंसडीहा थाना को मिली तो सहायक अवर निरीक्षक बिनोद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. घायल चंदन कुमार के साथ मृतक केशव प्रसाद दुबे के शव को दुमका भेज दिया. साथ दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया. सड़क किनारे निर्माण सामग्री के कारोबारियों द्वारा स्टोन चिप्स न गिराया गया होता तो शायद ऐसी घटना नहीं हो होती.

टोटो दुर्घटना में घायल स्त्री की सिउड़ी में मौत

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम

रानीश्वर. रानीश्वर-सिउड़ी भाया आमजोड़ा रोड पर पड़िहारपुर गांव के पास टोटो पलट जाने से सवार दो स्त्री घायल हो गयी थी. एक स्त्री की सिउड़ी में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. मृतका का नाम छोकू रामदास था. वह रानीश्वर गांव मोचीपाड़ा की रहने वाली थी. पति शंकर रामदास ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी छोकू, पुतुल रामदास व मीनू रामदास पश्चिम बंगाल के कानमोड़ा के कबाड़ व्यापारी के टोटो पर सवार होकर जा रही थी. टोटो चालक मोबाइल फोन चला रहा था, जिससे टोटो असंतुलित होकर पलट गया. पड़िहारपुर गांव के पास छोकू गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि पुतुल रामदास को भी चोट लगी थी. दोनों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराने के बाद छोकू को सिउड़ी रेफर किया गया. इलाज के दौरान छोकू रामदास की माैत हो गयी. सिउड़ी में पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजन शव को गांव लाने के बाद मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क किनारे रखा है. मृतका के पति शंकर का ऑपरेशन हुआ है. वह ठीक से काम नहीं कर पाते हैं. मृतका के सात शिशु हैं, जिनमें से दो शिशु दिव्यांग हैं. एक बेटी की शादी हुई है. अन्य छोटे-छोटे शिशु हैं. घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अलग-अलग हादसों में स्त्री समेत दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top