Hot News

Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई

Dhurandhar 2 Box Office Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk के मुताबिक, आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने पहले सोमवार को 20,382 शो से 65 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदुस्तान में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये है. वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 829.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

डे वाइज धुरंधर 2 की कमाई

  • Dhurandhar 2 Box Office Day 0: 43 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 1: 102.55 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 2: 80.72 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 3: 113 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 4: 114.85 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 5: 65 करोड़ रुपये

Dhurandhar 2 Total Collection: 519.12 करोड़ रुपये

लगातार रिकॉर्ड तोड़ती रफ्तार

धुरंधर 2 ने कई नए रिकॉर्ड बना लिए. यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने दो बार एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई की. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने हिंदुस्तान में 278 करोड़ रुपये की कमाई कर ली और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का नया अवतार

धुरंधर 2 पहली फिल्म की कहानी से सीधे आगे बढ़ती है. इस बार दर्शकों को रणवीर सिंह के किरदार की गहराई और उनके असली नाम जसकीरत सिंह रागी की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी लियारी, कराची की पृष्ठभूमि में सीक्रेट ऑपरेशंस और असली घटनाओं जैसे कंधार हाईजैक, 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों से प्रेरित है. फिल्म में अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में, आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में, संजय दत्त एसपी चौधरी के रूप में और सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे महत्वपूर्ण कलाकार भी हैं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख नागार्जुन हुए दंग, कहा- फिल्म ने मेरा दिमाग हिला दिया

The post Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top