Hot News

अस्पताल में अनुराग और पत्नी रितिका का इमोशनल पोस्ट, क्या है इनसाइड स्टोरी?

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर किसी न किसी इन्फ्लुएंसर को लेकर चर्चा होती रहती है. लेकिन इन दिनों मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके कथित सुसाइड अटेम्प्ट को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं. ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर अनुराग की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा मैसेज लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी मामले का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका पोस्ट काफी इमोशनल अंदाज में लिखा गया था.

रितिका का इमोशनल मैसेज

रितिका चौहान की इस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

रितिका ने अपने पोस्ट में कहा कि उनके लिए पैसा, शोहरत या जिंदगी की सुरक्षा जैसी चीजें ज्यादा मायने नहीं रखतीं. उनके मुताबिक ये सब सिर्फ मोह-माया है. उन्होंने लिखा कि उनके लिए सबसे अहम धर्म और कर्म है और वे जिंदगी की आखिरी सांस तक इसी रास्ते पर चलती रहेंगी, चाहे कोई इसे देखे या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुनिया से कोई जस्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है. उन्हें खुद पर, अपनी आत्मा और इस ब्रह्मांड पर भरोसा है. उनके अनुसार जिंदगी का असली मंत्र सिर्फ इतना है कि अच्छा कर्म करो.

भाई के आरोपों के बाद बढ़ा विवाद

रितिका का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब अनुराग को लेकर विवाद और ज्यादा बढ़ गया है. दरअसल अनुराग के भाई कलम डोभाल के कुछ दावों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कलाम ने आरोप लगाया है कि अनुराग ने पहले रितिका के साथ गलत व्यवहार किया था. उसके साथ मारपीट की.

पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

लोकल अखबार में छपी नोटिस की कटिंग

अनुराग डोभाल के पिता ने पब्लिकली अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान डोभाल से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हो रही है. इस नोटिस में अनुराग के पिता की तरफ से ऐलान किया गया है कि अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों से बेदखल किया जाता है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अगर दोनों किसी तरह का कोई काम या लेन-देन करते हैं तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में पड़े अनुराग डोभाल को लगा बड़ा झटका, पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

The post अस्पताल में अनुराग और पत्नी रितिका का इमोशनल पोस्ट, क्या है इनसाइड स्टोरी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top