नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में मंगलवार दिन को रोशन कुशवाहा, भा०प्र०से०, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के अध्यक्षता में सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया है, उक्त आयोजित बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि कोषांगों के लिये सूयोग्य कर्मियों का प्रस्ताव तैयार कर दो दिनों के अन्दर जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्तीपुर को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी हेतु, कोषांग के गठन से संबंधित कार्यालय आदेश निर्गत किया जा सके।
साथ ही ब्रजगृह कोषांग के वरीय पदाधिकारी / नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि दिनांक 27.08.2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के साथ समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में जाकर स्थल निरीक्षण कर वज्रगृह एवं रिसिविंग स्थल आदि का निर्धारण किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त समस्तीपुर शैलजा पांडेय, अपर समाहर्ता बृजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह , उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

