Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति है, तो कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु का अंगारक योग जैसी स्थिति बन रही है. ग्रहों की यह चाल कुछ राशियों के लिए वरदान तो कुछ के लिए काल बन सकती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
मेष आज का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा आपको अचानक धन लाभ करा सकते हैं. करियर की बात करें तो लाभ भाव में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति व्यापार में बड़ा मुनाफा देगी. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी और परिवार का साथ मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो सेहत अच्छी रहेगी, बस आंखों का थोड़ा ध्यान रखें.
वृषभ आज का राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का संचरण मानसिक भ्रम और गलत फैसले करवा सकता है. करियर की बात करें तो दशम भाव में मौजूद मंगल और राहु कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद करा सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो छोटी सी बात पर पार्टनर से बड़ा झगड़ा होने की आशंका है. हेल्थ की बात करें तो आज आपको सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है.
मिथुन आज का राशिफल
मिथुन राशि: आज किस्मत आपका भरपूर साथ देने वाली है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव के चंद्रमा और लग्न में बैठे गुरु बृहस्पति आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे. करियर की बात करें तो विदेश से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता हाथ लगेगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा और आप भविष्य की योजना बनाएंगे. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ठंडी चीजों के सेवन से बचें.
कर्क आज का राशिफल
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे की घंटी बजा रहा है, सावधान रहें. क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव के चंद्रमा पर केतु की दृष्टि आपको धन के मामले में धोखा दिला सकती है. करियर की बात करें तो अष्टम भाव में मौजूद शनि और सूर्य व्यापारिक सौदों में रुकावट पैदा करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर के साथ अनबन होने से मन खिन्न रहेगा. हेल्थ की बात करें तो खान-पान में लापरवाही से पेट का ऑपरेशन तक की नौबत आ सकती है, सुपाच्य भोजन लें.
सिंह आज का राशिफल
सिंह राशि: आज आपके सितारे बुलंदियों पर रहेंगे क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा की उपस्थिति आपके मान-सम्मान में चार चांद लगाएगी. करियर की बात करें तो सप्तम भाव में मंगल-राहु की युति बिजनेस में नए लेकिन जोखिम भरे अवसर लाएगी. लव लाइफ की बात करें तो दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. हेल्थ की बात करें तो पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है, योग का सहारा लें.
कन्या आज का राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव के चंद्रमा भाग्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. करियर की बात करें तो छठे भाव में बुध और मंगल की मौजूदगी विरोधियों को सक्रिय करेगी, सतर्क रहें. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ संवाद की कमी रिश्तों में दूरी ला सकती है. हेल्थ की बात करें तो त्वचा संबंधी एलर्जी या इन्फेक्शन होने का खतरा है.
तुला आज का राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए मृत्युतुल्य कष्ट या मानसिक प्रताड़ना का संकेत दे रहा है, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर किसी अनहोनी का भय पैदा कर सकता है. करियर की बात करें तो छठे भाव में सूर्य और शनि आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर पर शक करना आपके रिश्ते को खत्म कर सकता है. हेल्थ की बात करें तो वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है.
वृश्चिक आज का राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की लहर लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति विवाह या नए संबंधों के योग बना रही है. करियर की बात करें तो चतुर्थ भाव में मंगल और बुध आपके सुख-साधनों और कार्यक्षेत्र में विस्तार करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीतेगा. हेल्थ की बात करें तो शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है.
धनु आज का राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा गुप्त शत्रुओं को बलवान बनाएंगे. करियर की बात करें तो तृतीय भाव में राहु और मंगल के प्रभाव से आपको कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में तनाव संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें. हेल्थ की बात करें तो कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है, भारी सामान न उठाएं.
मकर आज का राशिफल
मकर राशि: आज आपको कोई बड़ी खुशसमाचारी मिल सकती है, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा की उपस्थिति शिक्षा और संतान के क्षेत्र में लाभ कराएगी. करियर की बात करें तो द्वितीय भाव में मंगल और बुध धन संचय में मदद करेंगे. लव लाइफ की बात करें तो पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें, बाकी दिन अच्छा है.
कुंभ आज का राशिफल
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए काल के समान कष्टकारी हो सकता है, सावधान रहें. क्योंकि आपकी राशि में ही मंगल, बुध और राहु का गोचर आपके दिमाग को अशांत और हिंसक बना सकता है. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस नौकरी पर खतरा पैदा कर सकती है. लव लाइफ की बात करें तो घर में कलह का माहौल रहेगा. हेल्थ की बात करें तो रक्तचाप (BP) और हृदय संबंधी रोगों के प्रति लापरवाही न बरतें.
मीन आज का राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति आपको अनुशासित बनाएगी. करियर की बात करें तो तृतीय भाव में चंद्रमा आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे, जिससे अटके हुए काम पूरे होंगे. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मशक्कत करनी होगी. हेल्थ की बात करें तो आलस्य का त्याग करें, वरना कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है.
Also Read: लव राशिफल 24 मार्च 2026: इन राशियों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, जानें किसे मिलेगा सच्चा प्रेम
The post आज का राशिफल 24 मार्च 2026: इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल appeared first on Naya Vichar.
