Hot News

आर्यांश और शोएब ने पलटा मैच, यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया

Highlights

CAN vs UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के ग्रुप-डी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही यूएई ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का खाता खोल लिया है. शुक्रवार को स्पोर्ट्से गए इस मुकाबले में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे, जिसे यूएई ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया. टीम की इस जीत में आर्यांश शर्मा (Aryansh Sharma) का बड़ा योगदान रहा. उन्होने 74 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी.

आर्यांश और शोएब की तूफानी बल्लेबाजी

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने अपने शुरुआती 5 विकेट सिर्फ 66 रन पर गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल वक्त में आर्यांश शर्मा और शोएब खान ने मोर्चा संभाला. आर्यांश ने 53 गेंदों में नाबाद 74 रनों की बेहद समझदारी भरी पारी स्पोर्ट्सी. वहीं, दूसरे छोर पर शोएब खान ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में नाबाद 51 रन जड़ दिए. इन दोनों के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया.

कनाडा के गेंदबाजों का दबदबा रहा नाकाम

कनाडा की ओर से कप्तान साद बिन जफर ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 14 रन देकर 3 मुख्य विकेट चटकाए और यूएई के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उनके अलावा कलीम सना और जसकरण सिंह को 1-1 विकेट मिला. हालांकि, मैच के आखिरी ओवरों में कनाडा के गेंदबाज रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे, जिसका फायदा उठाकर यूएई ने जीत दर्ज की.

मैच का हाल

कनाडा की बॉलिंग

गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
कलीम सना 4 0 29 1
दिलन हेइलिगर 4 0 33 0
जसकरण सिंह 3.4 0 48 1
साद बिन जफर 4 0 14 3
अंश पटेल 3 0 25 0
दिलप्रीत बाजवा 1 0 4 0

यूएई की बैटिंग

बल्लेबाज आउट होने का तरीका रन
आर्यांश शर्मा नाबाद 74
मुहम्मद वसीम कैच धालीवाल बो. कलीम 04
अलीशान शराफू कैच किरटन बो. जफर 05
मयंक कुमार कैच कलीम बो. जफर 04
हर्षित कौशिश कैच किरटन बो. जफर 05
शोएब खान कैच किरटन बो. जसकरण 51
मुहम्मद अरफान नाबाद 04
अतिरिक्त 07
कुल स्कोर (5 विकेट, 19.4 ओवर) 154

ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल

इस जीत के बाद यूएई को टूर्नामेंट में पहली बार 2 अंक मिले हैं. कनाडा ने पहले स्पोर्ट्सते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए थे, लेकिन उनके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके. यूएई के बल्लेबाजों ने दबाव वाले मैच में संयम दिखाया और 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब ग्रुप डी के प्वाइंट्स टेबल में यूएई की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं कनाडा आखिरी स्थान पर है.

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में नए युग का आरंभ, रियान पराग बने नए कप्तान

क्या हार्दिक ने तोड़ा BCCI का नियम? होटल में गर्लफ्रेंड संग वीडियो ने मचाई खलबली

अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई

The post आर्यांश और शोएब ने पलटा मैच, यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top