Table of Contents
Israel Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को पूरी तरह से खत्म कर देने की धमकी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट डाला और ईरान को मिडिल ईस्ट का लूजर बताया. ट्रंप ने कहा- ईरान कई दशकों तक लूजर बना रहेगा, जब तक वह पूरी तरह से बर्बाद नहीं हो जाता. या फिर सरेंडर नहीं कर देता. ट्रंप के आज ईरान पर भीषण हमले की चेतावनी के बाद पूरी दुनिया की नजर पश्चिम एशिया पर है. ऐसी संभावना है कि अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर कोई बड़ा हमला कर सकता है.
ट्रंप ने कहा- ईरान बुरी तरह पिट रहा, पड़ोसियों के आगे टेक दिए घुटने
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान बुरी तरह पिट रहा है. उसने अपने मिडिल ईस्ट पड़ोसियों से माफी मांगी है और सरेंडर कर दिया है. वादा किया है कि वह अब उन पर हमला नहीं करेगा. ट्रंप का दावा है कि ईरान ने यह वादा सिर्फ इसलिए किया है, क्योंकि US और इजराइल उस पर हमला कर रहा है.
हजारों सालों में ईरान की सबसे बड़ी हार
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हजारों सालों में ईरान की यह सबसे बड़ी हार है. यह पहली बार है जब ईरान मिडिल ईस्ट देशों से हारा है. ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा- पड़ोसी देशों ने उन्हें थैंक यू प्रेसिडेंट ट्रंप कहा. मैंने कहा, आपका स्वागत है!
ईरान के और भी अधिकारियों को निशाना बनाया जायेगा: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि युद्ध में ईरान के और भी अधिकारियों को निशाना बनाया जायेगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान के खराब व्यवहार के कारण अब ऐसे इलाकों और लोगों के समूहों को भी निशाना बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिन्हें अब तक निशाना बनाने के लिए नहीं सोचा गया था.
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग ठुकरायी
ईरान ने अमेरिका की बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग को ठुकरा दिया है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि अमेरिका द्वारा बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा ख्वाब है जिसे उन्हें अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए.
ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसियों से माफी मांगी
ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी. कहा कि तेहरान हमलों को रोक देगा. उन्होंने कहा- ये हमले सैन्य अधिकारियों के बीच सूचनाओं के गलत संचार के कारण हुए थे. उन्होंने यह बयान तब दिया जब शनिवार सुबह बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर बार-बार हमले किए गए.
ये भी पढ़ें: राहत भरी समाचार: नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, होर्मुज के पास जहाजों की आवाजाही शुरू
ये ख्वाब कब्र तक ले जाएं ट्रंप… ईरानी राष्ट्रपति का ‘सरेंडर’ से इनकार, पड़ोसियों से मांगी माफी
क्या ईरान पर अटैक करेगा पाकिस्तान? मुनीर से मिले सऊदी रक्षामंत्री, रक्षा समझौते पर हुई बात
ईरान से बदला लेगा सऊदी अरब? हमलों के बाद प्लानिंग में जुटे क्राउन प्रिंस, वर्ल्ड लीडर्स से की बात
The post ईरान पर आज होगा जबरदस्त प्रहार, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

