नया विचार सरायरंजन- प्रखंड के उदा पट्टी पछियारी टोल बरमस्थान परिसर स्थित चैती दुर्गा स्थान मंदिर में मां दुर्गा के पट को खुलते ही मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने वाले खासकर खोइछा भरने वाली स्त्री श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर पड़ी। स्त्री श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर खोइछा भरा तथा मन्नत मांगी। आस्था और श्रद्धा के आगे रविवार को सुबह से लेकर करी धूप में भी लोगों की भीड़ दिखाई दिया। मौके पर राधाकांत झा, संतोष चौधरी, अनिरुद्ध मिश्र, दीपक कुमार झा, अजय कुमार झा, संतोष कुमार झा, विभूति नाथ झा, विमल कुमार झा, सीताराम झा, राजेश कुमार झा, सुनील कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, रामनरेश चौधरी, नवोनाथ चौधरी, कीर्तन झा, मधुकांत झा आदि मौजूद थे।

