Sell old clothes online India: अक्सर घरों में पुराने कपड़ों को संभालकर रखा जाता है और बाद में उन्हें किसी बर्तन वाले को देकर छोटे-मोटे बर्तन ले लिए जाते हैं. लेकिन अब ऐसा करना बंद करें। अब हिंदुस्तान में ऐसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म आ चुके हैं जो आपके पुराने कपड़ों के बदले आपको मोटी रकम दे रहे हैं. अब आपको फटे-पुराने या छोटे हो चुके कपड़ों को औने-पौने दाम में बेचने की जरूरत नहीं है.
इन 3 पोर्टल्स पर मिलेगा कपड़ों का सही दाम
आजकल Re-commerce का चलन बढ़ गया है. Freeup, Gletot और Etashee जैसे ऐप्स आपके पुराने फैशन, बैग्स और एक्सेसरीज को बेचने का बेहतरीन मौका देते हैं.
- Freeup यहां आप अपने कपड़ों को री-सेल करके सीधे पैसे कमा सकते हैं.
- Gletot यह प्लेटफॉर्म अच्छी कंडीशन वाले पुराने कपड़ों के लिए बेस्ट है.
- अगर आपके पास ब्रांडेड कपड़े या साड़ियां हैं, तो Etashee पर आपको अच्छी कीमत मिल सकती है.
वजन के हिसाब से पाएं डिस्काउंट
अगर आप ऑनलाइन नहीं बेचना चाहते, तो स्मार्ट बाजार (Smart Bazaar) एक अच्छा विकल्प है. यहां आप अपने पुराने कपड़े और रद्दी अखबार ले जा सकते हैं. वहां आपको वजन के हिसाब से एक्सचेंज कूपन दिए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल आप नई खरीदारी में पैसे कम करवाने के लिए कर सकते हैं.
बेचने का तरीका है बेहद आसान
इन पोर्टल्स का इस्तेमाल करना बहुत सरल है:
- अपने कपड़ों की अच्छी फोटो खींचें और ऐप पर अपलोड करें.
- कपड़ों की डिटेल भरने के बाद कंपनी का प्रतिनिधि खुद आपके घर आकर कपड़े पिकअप करेगा.
- कपड़े ले जाने के बाद आपको तुरंत पैसे या कूपन मिल जाएंगे.
बिना मोलतोल के शानदार कमाई
बर्तन वालों के साथ होने वाली चिक-चिक और मोलतोल से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा. इन पोर्टल्स पर रेट फिक्स होते हैं और यह पूरी तरह पारदर्शी है. इससे न सिर्फ आपकी कमाई होती है, बल्कि कपड़ों को रीसायकल करके आप पर्यावरण बचाने में भी मदद करते हैं.
Also Read: शादीशुदा कपल के लिए जॉइन्ट ITR की मांग, राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा
The post कबाड़ समझकर न फेंकें पुराने कपड़े, बेचने के लिए खुल गए हैं ये तीन पोर्टल appeared first on Naya Vichar.

