Hot News

किशोरी आ”त्म’ह”त्या मामले में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग, NH-322 पर दो घंटे चक्का जाम

48 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुआ मामला, आंदोलन की दी चेतावनी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में 17 दिन पूर्व किशोरी की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रशासनी शिक्षक संजय कुमार झा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को मृत किशोरी के परिजनों और समर्थकों ने सरैया हाईस्कूल के समीप एनएच-322 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम स्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि संजय कुमार झा गांव में प्रशासनी शिक्षक होने के साथ निजी कोचिंग भी चलाते थे, जहां मृत किशोरी पढ़ती थी। आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान अन्य बच्चों को छुट्टी देने के बाद किशोरी को अधिक पढ़ाने के बहाने रोक लिया जाता था। परिजनों के अनुसार घटना की रात संजय कुमार झा को किशोरी के घर में उस कमरे से पकड़ा गया था, जहां वह सो रही थी। परिजन उसे पुलिस के हवाले करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि इस घटना से किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी और बाद में उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में परिजनों ने संजय कुमार झा को नामजद करते हुए थाने में आवेदन दिया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के 17 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक को निलंबित कर बीआरसी में ड्यूटी करने का आदेश दिए जाने की बात भी परिजनों ने कही। उनका आरोप है कि आरोपी अभी भी वहां ड्यूटी कर रहा है।

सड़क जाम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय युवा समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इन्कलाबी ने कहा कि घटना के 17 दिन बाद भी आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर समर्थकों के साथ कटोरा लेकर न्याय की भीख यात्रा निकाली जाएगी और सरायरंजन थाने का घेराव किया जाएगा।

राकेश कुमार ईश्वर ने कहा कि अपराधी का कोई जाति-धर्म नहीं होता। अपराध पर पर्दा डालने वाला भी अपराध में भागीदार माना जाना चाहिए। प्रभाष कुमार ईश्वर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी एसपी और डीएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

सूचना पर हलई थाना अध्यक्ष और सरायरंजन थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, एसआई रविकांत कुमार रवि, गोपाल जी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया और 48 घंटे के भीतर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हुआ। मौके पर विक्रांत कुमार, रंजीत साहनी, महेश्वर सहनी, संजीत कुमार, पवन कुमार पटेल, लालबाबू पटेल, किशन राय, चंदन कुमार, अशोक राय, उत्तम राय, विकास कुमार, अजय कुमार पटेल, शानू पटेल, अनिकेत पटेल, साहिल पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top