Hot News

क्या और बढ़ेंगे दाम? जानिए 12 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 April 2026: हिंदुस्तानीय सर्राफा बाजार में इस रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है. हफ्ते की शुरुआत में आई भारी गिरावट के बाद अब बाजार फिर से संभल गया है. ग्लोबल लेवल में सुधार और अमेरिका-इरान बातचीत के बीच इन्वेस्टर्स का भरोसा वापस लौटा है, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है. 

हालांकि आपको बता दें कि यहां दी गई रेट्स पिछले सेशन में बाजार बंद होने के समय के भाव और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. 

सोने के ताजा दाम क्या हैं?

सोने की कीमतों में शनिवार के बाद आज स्थिरता देखी जा रही है. 24 कैरेट सोना 15,284 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोना 14,010 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में अच्छी रिकवरी हुई है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम)

शुद्धता   आज का रेट (12 अप्रैल) कल का रेट (11 अप्रैल) बदलाव
24 कैरेट  ₹1,52,840 ₹1,52,840 ₹0 (स्थिर)
22 कैरेट  ₹1,40,100 ₹1,40,100 ₹0 (स्थिर)
18 कैरेट  ₹1,14,630 ₹1,14,630 ₹0 (स्थिर)
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार सोने का रेट टेबल (प्रति 1 ग्राम)

शहर 24 कैरेट  22 कैरेट  18 कैरेट 
मुंबई ₹15,284 ₹14,010 ₹11,463
दिल्ली ₹15,299 ₹14,025 ₹11,478
चेन्नई ₹15,382 ₹14,100 ₹11,760
कोलकाता ₹15,284 ₹14,010 ₹11,463
बेंगलुरु ₹15,284 ₹14,010 ₹11,463
पटना ₹15,447 ₹14,160 ₹11,585
रांची ₹15,447 ₹14,160 ₹11,585
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक कितनी बढ़ी?

चांदी की बात करें तो इसमें भी पिछले कुछ दिनों में तेजी देखने को मिली है. आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये पर टिकी हुई है. अप्रैल महीने की शुरुआत से अब तक चांदी में लगभग 1.96% की बढ़त दर्ज की गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और सेफ इनवेस्टमेंट के रूप में चांदी अभी भी इन्वेस्टर्स की पहली पसंद बनी हुई है. 

आज का चांदी का रेट टेबल:

वजन आज की कीमत (12 अप्रैल) कल की कीमत (11 अप्रैल)
1 ग्राम ₹260 ₹260
100 ग्राम ₹26,000 ₹26,000
1 किलोग्राम ₹2,60,000 ₹2,60,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार चांदी का रेट टेबल 

शहर प्रति 10 ग्राम प्रति 100 ग्राम प्रति 1 किलोग्राम
मुंबई ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
दिल्ली ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
कोलकाता ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
बेंगलुरु ₹2,600 ₹26,000 ₹2,60,000
चेन्नई ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
पटना ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
राँची ₹2,650 ₹26,500 ₹2,65,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

मार्केट एक्स्पर्ट्स का मानना है कि जब तक सोना 1,52,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है, तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले बदलाव कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले अपने नजदीकी जौहरी से सटीक भाव और GST (जीएसटी) की जानकारी जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: 12 अप्रैल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का पेट्रोल-डीजल रेट

The post क्या और बढ़ेंगे दाम? जानिए 12 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top