Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की नेतृत्व में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. NDA के अंदर मंथन जारी है, वहीं बयानों का दौर भी शुरू हो गया है. जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने इस बहस में नया मोड़ ला दिया है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार भी मुख्यमंत्री की रेस में हो सकते हैं. उन्होंने कहा- स्काई इज द लिमिट, निशांत कहीं भी जा सकते हैं.
डिप्टी सीएम ही क्यों, सीएम भी बन सकते हैं निशांत?
जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे, तो अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें सिर्फ इस पद तक सीमित क्यों रखा जाए. फिर पूछा गया कि क्या निशांत मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने साफ कहा- क्यों, नहीं बन सकते हैं?
तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
इस दौरान अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा नौवीं फेल जब अपने आप को क्लेम कर सकता है सीएम बनने का तो जो इंजीनियरिंग का पढ़ाई किया है वो क्यों नहीं क्लेम कर सकता है देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए.
राज्यसभा जीत के बाद बदल रही सियासत
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने जीत दर्ज की है. अब वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद बिहार को नया सीएम मिलेगा, जिसे लेकर NDA के भीतर मंथन जारी है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. वहीं जेडीयू को डिप्टी सीएम पद मिल सकता है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
निशांत कुमार की सक्रियता बढ़ी
नीतीश के फैसले के बाद निशांत कुमार ने नेतृत्व में कदम रखा है और जेडीयू की सदस्यता ली है. वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं. कई जगहों पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाए जा रहे हैं. जेडीयू के अंदर भी निशांत कुमार को लेकर माहौल बनता दिख रहा है. कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में अशोक चौधरी का बयान इस चर्चा को और हवा दे गया है.
Also Read: कांग्रेस बोली- BJP ने ‘चुरा’ लिए 3 MLA, पटना में जोरदार प्रदर्शन, वोट न देने वाले विधायकों की नाराजगी जानिए
The post क्या निशांत होंगे बिहार के अगले सीएम? मंत्री अशोक चौधरी बोले- नौवीं फेल क्लेम कर सकता है तो इंजीनियर क्यों नहीं appeared first on Naya Vichar.