Hot News

क्या है JioXplor? जानें कैसे ये आपके सफर और डिलीवरी एक्सपीरियंस को बना सकता है स्मार्ट

रिलायंस जियो चुपचाप एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है. इसका नाम JioXplor है, जो मैपिंग और लोकेशन-बेस्ड सर्विसेज पर फोकस करेगा. कंपनी ने अभी इसे ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन तैयारी जोरों पर है. साफ है कि जियो अब सिर्फ टेलीकॉम तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि एक बड़ा डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ये प्लेटफॉर्म भविष्य में गूगल मैप्स को टक्कर दे सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

क्या है रिलायंस जियो का JioXplor?

रिलायंस जियो का JioXplor प्लेटफॉर्म दरअसल एक ऐसा स्मार्ट सिस्टम है, जो आपकी लोकेशन से जुड़ी कई सुविधाओं को एक ही जगह पर लाने की कोशिश कर रहा है. इसमें मैपिंग, ट्रैकिंग, रूट प्लानिंग, जियोकोडिंग और जियोफेंसिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. मतलब अब यूजर्स और कंपनियों को अलग-अलग थर्ड-पार्टी ऐप्स पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा.

लोकेशन मैपिंग और लोकेशन इंटेलिजेंस की जरूरत 

आज के समय में लोकेशन डेटा लगभग हर इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर बन चुका है. डिलीवरी कंपनियां इसका इस्तेमाल करके अपने गाड़ियों को ट्रैक करती हैं और लेट होने से बचती हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इससे बेहतर रूट प्लान करते हैं. जबकि सिटी प्लानर्स ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर को मैनेज करने में इसका सहारा लेते हैं. खासकर हिंदुस्तान जैसे देश में, जहां ट्रैफिक और एड्रेस सिस्टम थोड़ा जटिल है, वहां लोकेशन इंटेलिजेंस काम को और आसान और स्मार्ट बना देता है.

Jio का टेलीकॉम नेटवर्क करेगा मदद

Jio की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत टेलीकॉम नेटवर्क है. इसी वजह से कंपनी बड़े स्तर पर यूजर्स का मोबिलिटी डेटा इकट्ठा कर पाती है. इस डेटा की मदद से लोकेशन और सर्विस क्वालिटी को और बेहतर बनाया जाता है. साथ ही, एडवांस सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर जियो ऐसे स्मार्ट लोकेशन-बेस्ड सर्विसेस तैयार करता है, जिनकी बराबरी करना बाकी कंपनियों के लिए आसान नहीं है.

आपके किस काम आएगा JioXplor?

JioXplor आने के बाद आपकी रोजमर्रा की कई दिक्कतें आसान हो सकती हैं. ऑनलाइन शॉपिंग के बाद डिलीवरी बॉय को आपका घर ढूंढना आसान होगा. यही नहीं, बच्चों की स्कूल बस हो या आपकी कैब, आप उन्हें रियल-टाइम में ट्रैक भी कर पाएंगे. ऊपर से, ये स्मार्ट टेक्नोलॉजी आपको ट्रैफिक से बचाकर शहर में ज्यादा आसान और तेज सफर करने में भी मदद करेगी.

यह भी पढ़ें: Google Maps से तुरंत ढूंढें अपने नजदीकी Aadhaar Centre, जानें आसान तरीका

The post क्या है JioXplor? जानें कैसे ये आपके सफर और डिलीवरी एक्सपीरियंस को बना सकता है स्मार्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top